फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चरस पिलाई... फिर चाकू से काट दी गर्दन, प्रेमी से इसलिए कराया पति का कत्ल; शीबा ने खुद सुनाई पूरी कहानी

Thu, 10 Jul 2025 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jul 2025 12:24 PM IST
सार

उन्नाव में शौक पूरे न कर पाने पर पत्नी ने ई-रिक्शा चालक पति की प्रेमी और उसके दोस्त से हत्या करवा दी। दो दिन पहले उसका शव सिल्ट भरे नाले में पड़ा मिला था। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Woman got her lover and his friend to kill her husband When husband could not fulfill her desires In Unnao
unnao murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या प्रेमी और उसके दोस्त से करा दी। महिला की पति दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, साथ ही वह उसके शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। 


हत्याकांड को पूरी योजना के तहत अंजाम दिया गया। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी के दोस्त की तलाश जारी है।
Woman got her lover and his friend to kill her husband When husband could not fulfill her desires In Unnao
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से पांच किमी दूर ई-रिक्शा चालक की हत्या
जानकारी के अनुसार, गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला अखलाक नगर निवासी ई-रिक्शा चालक इमरान उर्फ काले की छह जुलाई की घर से पांच किमी दूर अचलगंज थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। सात जुलाई को अचलगंज थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे नाले की पुलिया पर लोगों ने खून फैला देखा तो शक हुआ। पुलिस ने जांच की तो सिल्ट भरे नाले में शव मिला था।
Woman got her lover and his friend to kill her husband When husband could not fulfill her desires In Unnao
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉल डिटेल से हत्याकांड का पर्दाफाश
मृतक और उसकी पत्नी शीबा के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक के बाद एक परतें खुलने लगीं। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि मृतक इमरान के मोहल्ले से पता चला कि छह जुलाई की रात नौ बजे तुरकिया बदरका निवासी फरमान उर्फ चुन्ना अपने मोहल्ले के साथी रफीक के साथ इमरान को अपनी बाइक से कर्मी बिजलामऊ की ओर जाते देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Woman got her lover and his friend to kill her husband When husband could not fulfill her desires In Unnao
नाले में शव की तलाश करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन साल पहले शीबा ने इमरान से की थी दूसरी शादी
मृतक के बड़े भाई सलमान ने पूछताछ के दौरान बहू शीबा पर शक जताया तो पुलिस ने उस दिशा में जांच शुरू की। पता चला कि शीबा पहले से शादीशुदा थी। तीन साल पहले शीबा ने इमरान से दूसरी शादी की थी, दोनों के एक बेटी है। भाई ने 18 जून को सऊदी अरब से लौटे फरमान के शीबा के घर आने-जाने की जानकारी भी दी।

 
विज्ञापन
Woman got her lover and his friend to kill her husband When husband could not fulfill her desires In Unnao
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी से रोज घंटों बात करती थी शीबा
पुलिस ने शीबा से पूछताछ शुरू की तो वह पहले गुमराह करने का प्रयास करती रही। बाद में सर्विलांस की मदद से जब शीबा और फरमान के बीच रोज घंटों बातचीत की पुष्टि हुई तो पुलिस ने फरमान को उठाया और पूछताछ में घटना की सच्चाई सामने आ गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed