{"_id":"5b2bc1374f1c1bfa6e8b922f","slug":"wife-murdered-her-husband-with-help-of-brother-in-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में सुहाग का कत्लः देवर-भाभी को नहीं मिल रहा था मौका, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में सुहाग का कत्लः देवर-भाभी को नहीं मिल रहा था मौका, लोगों के जेहन में कौंध रही वारदात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
मृतक धमेंद्र यादव फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध संबंधों के चलते यूपी के औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के नगला रायसिंह गांव में पत्नी ने बुधवार रात देवर के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि देवर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर बहू व बेटे समेत दो अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना स्थल पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्या की वारदात का खुलासा पड़ोसियों ने किया। आंगन में सो रहे किसान की हत्या के समय कुछ पड़ोसियों को शक हो गया। ग्रामीणों ने फोन से पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वारदात के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची । आंगन में चारपाई पर खून से सना शव पड़ा था। हालांकि आलाकत्ल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
रोती बिलखती मां राममूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने दबी जुबान से बताया कि देवर-भाभी के संबंधों की भनक उसके पति धर्मेेंद्र को लग चुकी थी। इस मामले को लेकर कई बार घर में कलह भी हो चुकी थी। चूंकि मां साथ में रहती है। इसलिए देवर-भाभी हत्या का प्लान नहीं बना पा रहे थे। जैसे ही मां राममूर्ति मायके गई तब उन्होंने मौका देखकर वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
वारदात की जानकारी होने पर नगला रायसिंह में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। गांव के सभी लोग देवर भाभी को कोस रहे थे। मां राममूर्ति का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पति के मरने के बाद बड़ा बेटा ही घर का जिम्मेदार था। छोटा बेटा रिंकू भी कुछ बोल नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नगला रायसिंह में हत्या की वारदात लोगों के जेहन में कौंध रही है। पड़ोसियों के अलावा सभी इस बात को लेकर चर्चा कर रहे थे कि संबंधों के चलते बेरहमी से कत्ल किया गया है। हत्या की वारदात को लेकर उनमें आक्रोश भी दिखाई दिया। मां राममूर्ति बेसुध हो गई।