फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाजपेयी का अटल भाषण सुनकर जोश से भर गए थे लोग, देश को समर्पित की थी ‘गेल’

Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 17 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
when Atal Bihari Vajpayee inaugurated Petrochemical Project at Gail Patha
गेल पाता में पाता पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया में देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 10 जून 1999 को लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से बने गेल अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (वर्तमान में देश की नवरत्न में एक कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड) का पाता पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट देश को समर्पित करने गेल पाता (दिबियापुर) आए थे। 


 
when Atal Bihari Vajpayee inaugurated Petrochemical Project at Gail Patha
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
 गेट पाता के मुख्य गेट वर्तमान में डीसी गेट पर आयोजित कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी ने परियोजना को देश को समर्पित की थी। लगभग 2.8 लाख टन प्रति वर्ष प्लास्टिक दाना उत्पादन क्षमता वाले संयंत्र के देश के समर्पित होने से औरैया जिले के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश के लोगों को भी विकास की उम्मीद जगी थी।
when Atal Bihari Vajpayee inaugurated Petrochemical Project at Gail Patha
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
अटल जी के साथ तत्कालीन केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, सुरजीत सिंह बरनाला समेत देश प्रदेश के कई मंत्री मौजूद रहे थे। उस समय गेल के चेयरमैन सी आर प्रसाद, निदेशक प्लानिंग एच पी चांदना, गेल पाता के कार्यकारी निदेशक सी एन त्रिवेदी भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
when Atal Bihari Vajpayee inaugurated Petrochemical Project at Gail Patha
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
तत्कालीन समय गेल पाता में तैनात रहे वर्तमान में चीफ  जनरल मैनेजर पीके माटी और वर्तमान में डीजीएम एचआर पी भारद्वाज का कहना है कि उस समय का वाजपेई जी का भाषण तो याद नहीं। लेकिन उस समय उनके भाषण ने लोगों में जोश अवश्य भर दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed