{"_id":"5c569cd3bdec2273a3396e38","slug":"what-does-it-mean-if-you-have-black-spots-on-your-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर पर काले दाग शुभ-अशुभ नहीं मौत को दस्तक देते हैं, आपके शरीर पर है काला दाग तो जरा संभल कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर पर काले दाग शुभ-अशुभ नहीं मौत को दस्तक देते हैं, आपके शरीर पर है काला दाग तो जरा संभल कर
Sun, 03 Feb 2019 04:31 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरीर पर पाए जाने वाले काले दागों को लोग शुभ मानते हैं लेकिन आप को जानकार हैरानी होगी कि वो काला दाग शुभ नहीं अशुभ होता है। डॉक्टरों की भाषा में इस काले दाग को मौत की दस्तक कहा जाता है। अगर आपके शरीर पर भी कोई काला दाग है और आप उसे शुभ मानने की गलती कर रहे हैं तो अभी भी समय है संभल जाईये।
डेमो
हमारे शरीर में छोटे काले रंग के दाने का आकार लिये कुछ निशान जब एक या दो हो तो काफी सुंदर दिखते है पर जब ये एक से बढ़कर काफी दिखने लगे तो बदसूरती का कारण बन जाते है। जिस पर वो किसी भयावह बीमारी का संकेत दे रहे होते है जिसे अनदेखा करना खतरनाक बीमारियों को दावत देने के बराबर है।
डेमो
शरीर पर पांच सेमी से बड़ा काला दाग जिसे लोग लहसुन भी कहते हैं और कहावतों में इसे शुभ लक्षण कहा जाता है, दरअसल यह दाग ब्रेन टयूमर का एक इंडीकेटर (चेतावनी देने वाला) है। एसएन मेडिकल कालेज आगरा के पूर्व न्यूरो विभागाध्यक्ष डॉ. आरसी मिश्र ने बताया कि लहसुन पीठ, पेट कहीं पर भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
पांच सेमी से बड़े दाग वाले व्यक्ति को सचेत रहना चाहिए। शनिवार को यूपी-यूके न्यूरोकॉन में अमेरिकन न्यूरोलोजिकल सोसाइटी के चेयरमैन और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. जैफरी एन. ब्रूस ने ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी और इंडीकेटर के बारे में बताया।
विज्ञापन
डेमो
डॉ. ब्रूस ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर का प्रदूषण और बिगड़ी लाइफ स्टाइल, खानपान से कोई कनेक्शन नहीं है। केमिकल फैक्टरी में काम करने ब्रेन ट्यूमर रोगी को अधिक दिक्कत हो सकती है। आयोजन समिति के सचिव न्यूरो सर्जन डॉ. विकास शुक्ला, राममनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के डॉ. दीपक सिंह, एसजीपीजीआई डॉ. संजय बिहारी, डॉ. मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।