फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा, तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस पर पथराव, 12 को लगी गोली

Fri, 20 Dec 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Dec 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Violence erupted after prayers in Kanpur
कानपुर में भड़की हिंसा - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में भी कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। जुमे की नमाज के बाद सड़क पर उतर प्रदर्शनकारियों ने बाबूपुरवा ईदगाह मैदान के पास पुलिस की तीन बाइकों (जेब्रा) समेत चार गाड़ियां फूंक दीं। सड़क किनारे खड़ी अन्य वाहनों पर भी तोड़फोड़ की। पथराव के साथ ही तमंचे से फायरिंग की और हथगोले भी फेंके।


 
Violence erupted after prayers in Kanpur
उपद्रवियों ने बाइकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 12 प्रदर्शनकारियों को गोली लगी है। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पथराव और फायरिंग में दो सीओ, इंस्पेक्टर, दरोगा समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों और मीडिया कर्मियों को चोट आई है। यहां से पुलिस को भागना पड़ा। कई थानों की फोर्स, पीएसी संग पहुंचे डीएम, एसएसपी ने लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

 
Violence erupted after prayers in Kanpur
वाहनों में उपद्रवियों ने लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने यहां से 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने नई सड़क से लेकर फूलबाग तक भी रैली निकाली। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ पथराव भी किया और नवीन मार्केट की दुकानों में तोड़फोड़ भी की। जुमे की नमाज के बाद बाबूपुरवा के बगाई ईदगाह मैदान में प्रदर्शनकारी एकत्रित होने लगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence erupted after prayers in Kanpur
शराब की बोतलों ने पुलिस पर किया हमला - फोटो : अमर उजाला
करीब दो हजार प्रदर्शनकारियों को एकत्रित होने के जानकारी मिलते ही फोर्स संग मौके पर पहुंचे सीओ बाबूपुरवा मनोज गुप्ता  ने एनाउंसमेंट कर विरोध प्रदर्शन करने पर कार्रवाई होने की बात कह प्रदर्शनकारियों अपने घर जाने की बात कही। इस बीच चौतरफा गलियों से निकले उपद्रवियों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

 
विज्ञापन
Violence erupted after prayers in Kanpur
उपद्रवियों ने बाइकों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
कुछ उपद्रवियों ने तमंचा लहराते हुए फायरिंग की और हथगोले भी फेंके। इसकेचलते पुलिस कर्मियों को  वहां से उल्टे पांव भांगना पड़ा। पुलिस कर्मी बाकरगंज की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस कर्मियों के हटते ही उपद्रवियों ने वहां मौजूद पुलिस की तीन बाइकों (जेब्रा) समेत चार गाड़ियों में आग लगा दी। आगजनी की  सूचना पर मौकेपर पहुंचे डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता समेत कई अधिकारियों ने मोर्चा संभाला।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed