{"_id":"5f1ab5058ebc3e9f700837fe","slug":"vikas-dubey-news-richa-dubey-sensational-disclosure-on-vikas-dubey","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: रिचा का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आखिरी बार विकास ने फोन पर मुझसे कहीं थीं ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: रिचा का सनसनीखेज खुलासा, बोली- आखिरी बार विकास ने फोन पर मुझसे कहीं थीं ये बातें
Fri, 24 Jul 2020 03:57 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
रिचा दुबे, कुख्यात अपराधी विकास दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने वाले दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे 21 दिन बाद मीडिया के सामने आई। रिचा दुबे ने कई सनसनीखेज खुलासे किए।
विकास दुबे की पत्नी और बेटा
- फोटो : amar ujala
2 जुलाई की रात जघन्य वारदात पर रिचा ने कहा कि मैं 17 घरों की बर्बादी का दर्द बयां नहीं कर सकती। पुलिसकर्मियों की पत्नियां विधवा होने के लिए नहीं थी, लेकिन विकास की जिद ने कर दिया।
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मैं उनका दर्द समझ सकती हूं। एक समय लगा कि अगर वह सामने होता तो खुद अपने हाथ से गोली मार देती। संपत्ति के संबंध में उसने कहा कि विकास अगर करोड़पति होता और विदेशों में संपत्ति होती तो वह लखनऊ में नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वह भी विदेश में अपने बच्चों के साथ लग्जरी जीवन जीती। सिर्फ यह कल्पना हैं। जो संपत्ति है वह सब सामने हैं। दो जुलाई की रात क्या हुआ था? उसे नहीं मालूम। दो बजे रात को विकास का फोन आया। उसने कहा कि गांव में उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने विकास दुबे के गैंग का खात्मा कर दिया है
- फोटो : Amar Ujala
वह बच्चों के साथ घर छोड़कर कहीं चली जाए। इस पर रिचा ने कहा कि तुमने मेरा घर बर्बाद कर दिया। विकास ने दूसरी तरफ से गालियां देते हुए घर छोड़ने की हिदायत दी। इस पर गुस्से में रिचा ने मोबाइल को पटक दिया। इसके बाद पैदल ही बच्चे को लेकर निकल गई थी।