फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच भाइयों में तीसरे नंबर का जय संपत्ति में नंबर वन, जांच शुरू हुई पर मुकाम तक नहीं पहुंची

Mon, 27 Jul 2020 02:16 AM IST
शिखा पांडेय आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर
आशीष अग्रवाल, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 27 Jul 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
vikas dubey news: Property of Jai Bajpai, kanpur encounter
जयकांत बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
जय बाजपेई पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है लेकिन संपत्ति के मामले में वह नंबर वन है। इस तथ्य का खुलासा जय के भाई रजय ने आईजी आलोक सिंह द्वारा कन्नौज के तत्कालीन एएसपी केसी गोस्वामी को सौंपी जांच में पूछताछ के दौरान 2017 में किया था।
vikas dubey news: Property of Jai Bajpai, kanpur encounter
जयकांत बाजपेई पत्नी के साथ - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सहयोगी जय के भाई रजय का रसूख भी कुछ कम नहीं था। सपा के सक्रिय सदस्य और सपा शासन में एसपीओ रहे रजय ने पुलिस के सवालों के बड़ी बेबाकी से जवाब दिए थे।
vikas dubey news: Property of Jai Bajpai, kanpur encounter
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
रजय ने बताया था कि जय के नाम ब्रह्मनगर में दो मकान हैं, जबकि उसकी पत्नी श्वेता के नाम पर बी ब्लॉक पनकी व ब्रह्मनगर में एक-एक मकान है। बाकी चारों भाइयों या उनकी पत्नियों के नाम कोई मकान नहीं है। जय के नाम पर इंडिगो कार है, जबकि बाकी भाइयों के नाम दोपहिया वाहन ही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
vikas dubey news: Property of Jai Bajpai, kanpur encounter
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
जय के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस और पासपोर्ट है। जय के एक चार मंजिला मकान में पुलिसवाले किराये पर रहते थे। इनमें तत्कालीन परमट चौकी प्रभारी राजपाल सिंह व पांच महिला कांस्टेबल भी थीं। जय ने कभी किराये की कोई रसीद नहीं काटी। रजय ने बताया था कि वह सपा में 15-16 साल से नेतागीरी कर रहा है और जय के काम देखता है।
विज्ञापन
vikas dubey news: Property of Jai Bajpai, kanpur encounter
जय बाजपेई - फोटो : अमर उजाला
बड़े भाई अजय की बैट्री व कार एसेसरीज की दुकान है। छोटा भाई राहुल मकानों व पुरानी गाड़ियों को बिकवाने का काम करता है जबकि शोभित एलएलबी का छात्र है। जांच के दौरान कन्नौज एएसपी ने शिकायतकर्ता सौरभ भदौरिया, विपक्षी जय-रजय व उसके परिजनों, आरोपी पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के बयान लेने के बाद 21 मार्च 2018 को दी 29 पन्नों की जांच रिपोर्ट में सभी तथ्यों का स्पष्ट उल्लेख किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed