{"_id":"5fc0adb0fff9805947452f13","slug":"vikas-dubey-news-police-of-two-districts-cannot-find-vikas-dubey-s-brother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विकास दुबे के भाई को तलाश नहीं पा रही दो जिलों की पुलिस, 25 हजार का घोषित है इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास दुबे के भाई को तलाश नहीं पा रही दो जिलों की पुलिस, 25 हजार का घोषित है इनाम
Fri, 27 Nov 2020 02:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
विकास दुबे केस: विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
विकास दुबे के भाई दीपक दुबे को लखनऊ और कानपुर की पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बिकरू कांड के मुख्य केस में शहर पुलिस ने उसे आरोपी नहीं बनाया था, जबकि कहा यह जा रहा था कि दीपक की ही सेमी आटोमेटिक राइफल से विकास ने गोलियां चलाई थीं।
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में धोखाधड़ी समेत दो केस दर्ज कर उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। पिछले सप्ताह फर्जी शपथ पत्र व फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में चौबेपुर पुलिस ने दो केस दर्ज किए हैं।
विकास दुबे कांड
- फोटो : amar ujala
किसी धार्मिक स्थान में छिपे होने की आशंका
पुलिस के पास दीपक बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वारदात की रात से ही उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक दीपक ने किसी धार्मिक स्थल को ठिकाना बनाया है।
पुलिस के पास दीपक बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वारदात की रात से ही उसका मोबाइल बंद है और वह फरार है। सूत्रों के मुताबिक दीपक ने किसी धार्मिक स्थल को ठिकाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
जहां वह भेष बदलकर रह रहा है। चित्रकूट में होने की भी संभावना है। वहीं एक अन्य सूत्र ने बताया कि वो पहाड़ी क्षेत्र में किसी धार्मिक स्थल में हो सकता है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी की सिफारिश पर जो केस दर्ज किए गए हैं, उसमें दीपक दुबे का नाम शामिल है। दो सप्ताह के भीतर गिरफ्तारी के निर्देश डीआईजी को दिए गए हैं। जल्द इनाम घोषित किया जाएगा।
मोहित अग्रवाल, आईजी
मोहित अग्रवाल, आईजी