{"_id":"6067f7428ebc3e593a189d97","slug":"vikas-dubey-case-departmental-inquiry-against-police-completed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड : पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच पूरी, अब होगी कार्रवाई, जद में हैं 70 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड : पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच पूरी, अब होगी कार्रवाई, जद में हैं 70 पुलिसकर्मी
Sun, 04 Apr 2021 02:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड में शासन की ओर से गठित एसआईटी की जांच में दोषी पाए गए सभी 70 पुलिस कर्मियों की विभागीय जांच लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही जांच में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई बर्खास्तगी तक हो सकती है।
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एडीजी जोन ने सभी जांच का अवलोकन किया।एडीजी जोन भानु भाष्कर ने बताया कि बिकरू कांड को लेकर शासन ने एसआईटी से जांच कराई थी। जिसमें 70 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। इन सभी की जांच तत्कालीन एडिश्नल एसपी पूर्वी, एसपी पश्चिम व एसपी दक्षिण को सौंपी गई थी।
विकास दुबे एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा कुछ अधिकारियों की जांच खुद पूर्व डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह भी कर रहे थे। एडीजी ने बताया कि सभी मामलों में अधिकारियों ने जांच लगभग पूरी कर ली है। एक-दो पुलिसकर्मियों की जांच शेष रह गई है। वह भी सात अप्रैल तक हर हाल में पूरी करा ली जाएगी। जांच में दोषी पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : amar ujala
बिकरू कांड में शुरू हो सकती है सीबीआई जांच
बिकरू कांड में सीबीआई जांच भी शुरू हो सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की गई थी। इस पर केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की आख्या मांगी है। साथ ही अब तक की कार्रवाई का ब्योरा भी तलब किया है।
बिकरू कांड में सीबीआई जांच भी शुरू हो सकती है। दरअसल, केंद्र सरकार से मामले में सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की गई थी। इस पर केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मामले की आख्या मांगी है। साथ ही अब तक की कार्रवाई का ब्योरा भी तलब किया है।
विज्ञापन
कानपुर एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड के बाद अधिवक्ता सौरभ भदौरिया ने विकास दुबे, जय बाजपेई समेत उसके गुर्गों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें तमाम पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अफसरों के भी नाम शामिल हैं। इसकी शिकायत केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय में लिखित रूप से की गई थी। कार्मिक मंत्रालय के सचिव एसपी त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। सीबीआई जांच को लेकर मामले में आख्या मांगी है।