फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिकरू कांड: 12 पुलिस वाले दोषी साबित, उच्च अधिकारी इन पर दंड तय करेंगे, कई पुलिसकर्मियों की हो सकती है बर्खास्तगी

Tue, 06 Apr 2021 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Apr 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: 12 policemen convicted in Bikru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में फंसे 12 और पुलिसकर्मी जांच में दोषी पाए गए हैं। एडीसीपी शिवाजी शुक्ला ने इन सभी की जांच कर एडीजी जोन कानपुर भानु भास्कर को रिपोर्ट भेज दी है। जांच में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। उच्च अधिकारी इन पर दंड तय करेंगे। 
Vikas Dubey Case: 12 policemen convicted in Bikru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बिकरू कांड में 50 से अधिक पुलिसकर्मी एसआईटी की जांच में फंसे थे। इसमें से 15 पुलिसकर्मियों की जांच एडीसीपी शिवाजी शुक्ला को सौंपी गई थी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो चुकी है। ऐसे में जांच अधिकारी ने 14 पुलिसकर्मियों की जांच की। सूत्रों के मुताबिक जांच में 12 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं।
Vikas Dubey Case: 12 policemen convicted in Bikru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
दो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। इन सभी पर विकास दुबे, जय बाजपेई व उनके गुर्गों के असलहों के लाइसेंस में सत्यापन रिपोर्ट पक्ष में लगाने, आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप थे। दंड मिलने के बाद अफसर इन सभी के नाम सार्वजनिक करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: 12 policemen convicted in Bikru case
कानपुर एनकाउंटर - फोटो : amar ujala
कई पुलिसकर्मियों की हो सकती है बर्खास्तगी
एसआईटी ने पूर्व चौबेपुर एसओ विनय तिवारी, दरोगा केके शर्मा, दरोगा अजहर इशरत, दरोगा कुंवर पाल सिंह, दरोगा विश्वनाथ मिश्रा, दरोगा अवनीश कुमार सिंह, सिपाही अभिषेक कुमार और सिपाही राजीव कुमार को वृहद दंड के तहत दोषी पाया था। विभागीय जांच एडीसीपी साउथ दीपक भूकर कर रहे हैं। जांच अंतिम दौर में है। सूत्रों के मुताबिक जांच में इन सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। विकास दुबे के साथ सांठगांठ और दबिश की मुखबिरी करने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया जाएगा। 

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Case: 12 policemen convicted in Bikru case
कानपुर एनकाउंटर में शहीद हुए थे आठ पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
दोषी पाए गए ये सभी अफसर
लघु दंड के तहत दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों की जांच पूर्व डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने की। इसमें इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव, दरोगा दीवान सिंह, सिपाही लायक सिंह, सिपाही विकास कुमार, सिपाही कुंवर पाल सिंह दोषी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दंड के रूप में मिलेगी। उधर जांच में फंसे सीओ की जांच कर रहे एडीसीपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार भी जांच लगभग पूरी कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक सीओ भी दोषी पाए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed