उस रात (दो जुलाई) दहशतगर्द विकास दुबे ने एलान किया था कि पुलिस वाले आ रहे हैं। असलहा इकट्ठा करो। भागना नहीं है। जो गोली नहीं चलाएगा, उसे हम मार देंगे। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार किए गए 50 हजार के इनामी शशिकांत ने किया है।
गैंगस्टर विकास ने किया था एलान ...पुलिसवालों को मारना है, जो गोली नहीं चलाएगा, उसे हम मार देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसने बताया कि थाने से जब विकास के पास दबिश की सूचना आई, उस वक्त करीबी 30 लोग मौजूद थे। कुछ लोग शराब पी रहे थे। खाने का भी इंतजाम था। इतने ही लोग और बुलाए गए। विकास दुबे ने सभी को घर बुलाया और हमले के लिए तैयार किया। विकास ने तुरंत रास्ते में जेसीबी खड़ी करवाई और अलग-अलग टीमें बनाकर तीन छतों पर खड़ा कर दिया। पुलिस के पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई।