बीवी से गुस्सा होकर बोला तलाक तलाक तलाक, CM योगी को फोन मिलाया तो बोला- मजाक, मजाक, मजाक...
'तीन तलाक' के मुद्दे पर बना एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी चौंक पड़ेंगे। दरअसल इस वीडियो में है ही कुछ ऐसा।
इसकी खासियत ये है कि यह महज 47 सैकेंड का वीडियो है जिसमें एक बड़ा मैसेज देने की कोशिश की गई। वीडियो में एक शख्स को नमाज पढ़ते हुए दिखाया गया है। इस दौरान नमाज पढ़ रहे पति के सामने उसकी बीवी आ जाती है और फिर...
पति अपनी आंखें खोलकर देखता है तो सामने उसकी पत्नी खड़ी होती है जिसने बुरका पहना होता है। पति उसे देखकर भड़क उठता है और कहता है तुमने अपना चेहरा क्यों नहीं ढका है। इस पर उसकी पत्नी जवाब देती है कि बाहर इतनी गर्मी है। ऐसे में कैसे कोई अपनी चेहरा ढक सकता है...
इसके बाद वह बिना कुछ सुने एक ही झकटे में कहता है तलाक, तलाक, तलाक... फिर महिला योगी जी को फोन मिला कर कहती है योगी योगी योगी और फिर... इसके बाद क्या होता है, यह आप खुद इस वीडियो में देख लीजिए....
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हर कोई इसे लाइक और शेयर कर रहा है। बता दे यह वीडियो बीएचवी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने बनाई है| इसकी बेहद तारीफ की जा रही है।
ज्ञात हो राज्य में जब से योगी सरकार बनी है तब से मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक जैसे मुद्दे को जोरशोर से उठाया है। सीएम योगी के सामने तीन तलाक के कई मामले पहुंचे हैं। सीएम योगी ने पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की बात कही है। लेकिन मुस्लिम संगठन तीन तलाक को खत्म करने पर बिल्कुल भी राजी नहीं है। वे बार-बार इसकी खिलाफत करते रहे हैं और कहते रहे है कि यह उनका पर्सनल मामला है। इसमें वे किसी ओर की या सरकार की दखलअंदाजी पसंद नहीं करेंगे।