{"_id":"5e7065e38ebc3ea4ac67418f","slug":"video-of-sp-leader-s-brother-s-firing-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के भाई का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, 29 सेकेंड में हुईं दो मौतें देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के भाई का फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल, 29 सेकेंड में हुईं दो मौतें देख कांप जाएगी रूह
Tue, 17 Mar 2020 01:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
मंजुल की बहन सुधा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के औरैया में सपा नेता के इशारे पर भाई ने रविवार को एक अधिवक्ता और उसकी बहन की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब उस घटना का 29 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद दो शव जमीन पर गिरते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद कुछ ऐसा था मंजर
- फोटो : अमर उजाला
औरैया नारायनपुर मोहल्ला में अधिवक्ता व उनकी चचेरी बहन की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एमएलसी कमलेश पाठक के भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक द्वारा फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा है। इसको लेकर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं और इस वीडियो को साक्ष्य के तौर पर प्रयोग कर उसे विवेचना में शामिल करने की बात कह रहे हैं।
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
नारायनपुर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के बाद सोमवार को सुबह यह वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो कई ग्रुपों में वायरल होते-होते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा। वायरल हो रहे 29 सेकेंड के वीडियो में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक द्वारा फायरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया में खूनी संघर्ष, दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक गोली सुधा को लगती है और वह जमीन पर गिर पड़ती है। पीछे एमएलसी डॉ. कमलेश पाठक के गनर की भूमिका भी दिख रही है। सुधा को गोली लगने के बाद भगदड़ मच जाती है और इसके आगे का वीडियो नहीं है। यह वीडियो घटना स्थल हनुमान मंदिर के बाहर सड़क पर खड़े किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया है।
विज्ञापन
आरोपी सपा नेता कमलेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए वीडियो के आधार पर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही। उधर, एसपी सुनीति ने बताया कि वायरल वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान कर ली है। इसमें मौजूद लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। उन्होंने बताया कि वीडियो में गनर की भूमिका साफ नजर आ रही है। गनर के असलहे को कब्जे में लिया गया है। वीडियो को साक्ष्य के तौर पर विवेचना में शामिल करा रहे हैं।