फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों की जरूरत को बनाया अपना बिजनेस आइडिया, फिर शुरू हो गया 'ओए काके' स्टार्टअप

Wed, 07 Mar 2018 03:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 07 Mar 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
utthan program regarding startup
डेमो पिक

सफलता के लिए आपको कुछ न कुछ करना पड़ेगा लेकिन इस बीच अगर आप कहीं फेल होते हैं तो उससे डरें भी न। फेल होने के बाद ही आपकी सफलता के मायने ज्यादा बढ़ जाते हैं और आपमें अच्छा निखार आता है।
कानपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘उत्थान : अ स्टार्टअप निर्माण’ कार्यशाला में ओए काके के फाउंडर निशित गुप्ता भी मैनेजमेंट छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि किसी भी काम को शुरू करने के लिए आइडिया बहुत मायने रखता है। उन्होंने महसूस किया कि जब कोई व्यक्ति एक क्षेत्र से कहीं दूसरी जगह जाता है तो वहां के लजीज व्यंजनों को बहुत मिस करता है।

 

utthan program regarding startup
डेमो पिक
यहीं से उन्हें आइडिया आया और उन्होंने ओए काके नाम से कंपनी बनाई जो शहर के किसी भी कोने से वहां के चर्चित व्यंजन घर तक पहुंचाने का काम करती है। आज उनकी कंपनी में 22 लड़के हैँ जो डिलीवरी का काम करते हैं। दूरी के हिसाब से वह सर्विस चार्ज लेते हैं। 

 

utthan program regarding startup
डेमो पिक
अमर उजाला, दि इंडस एंटरप्रिन्योर (टाई) यूपी चैप्टर और आईआईटी कानपुर के सिंडीकेट बैंक एंटरप्रिन्योरशिप रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर (एसबीईआरटीसी) की ओर से डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च सेंटर में हुए कार्यक्रम में निशित गुप्ता ने अपनी सफलता की कहानी भी साझा की। बताया कि 2012 में उन्होंने मेथोडिस्ट स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। इसके बाद बीकॉम करने के लिए मुंबई की एनएमआईएनएस यूनिवर्सिटी चले गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
utthan program regarding startup
डेमो पिक
एक साल पढ़ाई की लेकिन मन नहीं लगा। सिंगापुर चले गए और वहां बीएससी इन इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया। यहां भी मन नहीं लगा और कानपुर आ गए। यहां उन्होंने अपना काम शुरू किया। लोगों को ग्रॉसरी आइटम (तेल, साबुल, अनाज आदि) की होम डिलीवरी करने लगे। फायदा नहीं हुआ तो बंद करके 2015 में ओए काके की शुरुआत कर खाने की डिलीवरी शुरू कर दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed