फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Update: मरुस्थल से चलने वाली सूखी हवाएं झुलसाएंगी चमड़ी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Mon, 25 Apr 2022 09:23 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Apr 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
UP Weather Forecast Update, Weather news, weather forecast
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं रुक गई हैं। अब सिर्फ राजस्थान के थार मरुस्थल से झुलसाने वाली हवाएं आ रही हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने कानपुर समेत आसपास के शहरों में  तापमान के उछाल मारने और लू के थपेड़े तेज होने का अनुमान जारी किया है।



आने वाले दो-तीन दिन में तपिश और बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में गर्मी इंसानों और पशुओं दोनों के लिए तकलीफदेह हो सकती है। डायरिया, लू, पेट रोग समेत गर्मी की विभिन्न मौसमी बीमारियां और तेज होंगी। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक धूप में न निकलने की सलाह दी गई है। रविवार को उत्तर-पश्चिमी हवाएं तेज गति से चलती रहीं। मौसम विभाग ने धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान भी जारी किया है।

UP Weather Forecast Update, Weather news, weather forecast
भीषण गर्मी के बीच टंकी के पानी में नहाते बेजुबान - फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 24 अप्रैल के सामान्य औसत से 1.8 अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर रहा। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र खत्म होने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आना बंद हो गईं।
UP Weather Forecast Update, Weather news, weather forecast
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
कमजोर किस्म का पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में है, लेकिन इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आ रहा है। चक्रवाती क्षेत्र न होने से थार मरुस्थल होकर आने वाली हवाओं की तपिश फिर बढ़ गई है। अभी तक बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली नम हवाएं गर्म हवाओं की तपिश कुछ कम दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Forecast Update, Weather news, weather forecast
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
तापमान
अधिकतम- 41.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 22.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
UP Weather Forecast Update, Weather news, weather forecast
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
गर्मी से ऐसे करें बचाव
- पानी खूब पीयें, दोपहर में बाहर निकलें तो पानी की बोतल साथ रखें।
- काले कपड़े न पहनें, सफेद या हल्के रंग के पहने, अंगोछे का इस्तेमाल करें।
- बच्चे को बुखार हो तो उसे कपड़े से लपेटकर न रखें, कमरे में ठंडक बनाए रखें।
- दूध पिलाने के बाद हर बार बच्चे की बोतल को ढंग से साफ करें।
- बोतल में बचा हुआ दूध दोबारा इस्तेमाल न करें।
- सादा खाना खाएं, गरिष्ठ भोजन न करें, कटे-फटे फलों का सेवन न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed