फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर पुलिस का बर्बर चेहरा: गोद में बच्चा लिए पिता को लाठी से पीटा, बिलखते मासूम को देखकर भी तरस नहीं आया

Fri, 10 Dec 2021 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Dec 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
UP: In Kanpur dehat, inspector beaten young man who take child in his lap
कानपुर देहात जिला अस्पताल परिसर में अकबरपुर कोतवाल लाठी से युवक को पीटते हुए - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे को गोद में लिए एक शख्स पर अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा जमकर लाठी बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। ये कानपुर देहात के अकबरपुर इलाके के जिला अस्पताल के सामने की घटना है। इंस्पेक्टर ने न सिर्फ लाठियों से हमला किया, बल्कि उसके बच्चे को भी छीनने की कोशिश की।



पुलिस का दावा है कि इस शख्स ने एक इंस्पेक्टर के हाथ पर काट लिया था। वीडियो वायरल होने के बाद अकबरपुर इंस्पेक्टर को एडीजी जोन भानु भास्कर ने सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले देर रात इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया था। वीडियो में युवक बच्चे को लग जाएगी, मत मारिए, कहते हुए सुनाई दे रहा है। वहीं इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी उसका पीछा करते हैं और कुछ अधिकारी बच्चे को जबरदस्ती उससे दूर खींचने की कोशिश करते हैं। इस दौरान युवक कह रहा है कि यह उसका बच्चा है और इसकी मां भी नहीं है। बच्चा रोने लगता है लेकिन पुलिस को उसपर कोई तरस नहीं आता है।

UP: In Kanpur dehat, inspector beaten young man who take child in his lap
इंस्पेक्टर ने बच्चा गोद में लिए युवक को जमकर पीटा - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया अराजकता फैला रहे थे

पुलिस ने बताया कि युवक कानपुर देहात के अकबरपुर में जिला अस्पताल का कर्मचारी है और उसका भाई उपद्रव करने वाले लोगों में शामिल है। कानपुर देहात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग इलाके में अराजकता फैला रहे थे। अस्पताल की ओपीडी को बंद कर रहे थे और मरीजों को डरा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

UP: In Kanpur dehat, inspector beaten young man who take child in his lap
बच्चा गोद में लिए युवक को पीटते इंस्पेक्टर अकबरपुर - फोटो : amar ujala

जिला अस्पताल में चल रहा था धराना प्रदर्शन

कानपुर देहात के जिला अस्पताल परिसर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के दौरान मिट्टी खनन कर बेचने व वाहनों की आवाजाही से सड़क व नाली टूटने का आरोप लगा कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी में ताला बंद कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने डॉक्टरों व मरीजों को ओपीडी से बाहर निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच वार्ड ब्वॉय ने कोतवाल का अंगूठा चबा लिया और दरोगा से हाथापाई की तो पुलिस ने उसे जमकर पीट दिया। बचाने आए रिश्तेदार पर लाठी भांजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: In Kanpur dehat, inspector beaten young man who take child in his lap
युवक की छाती पर चढ़कर पीटते इंस्पेक्टर - फोटो : amar ujala

पुलिस ने जमकर चलाई लाठी

इसके बाद पुलिस ने वार्ड ब्वॉय को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे सीएमओ, एसडीएम व सीओ ने ओपीडी खुलवाकर इलाज शुरू कराया। देर शाम तक पुलिस को मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी। अकबरपुर जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए ठेकेदार मिट्टी खुदाई सहित अन्य कार्य करा रहा है। परिसर में आवासित स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि ठेकेदार के गुर्गे रात में अधिकारियों की नजर बचाकर मिट्टी खनन कर बाहर बेच देते हैं। वाहनों के निकलने से सड़क व नालियां टूटी गई हैं। इसकी शिकायत सीएमएस सहित अन्य अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
UP: In Kanpur dehat, inspector beaten young man who take child in his lap
बच्चे को पिता की गोद से घसीटते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

पुलिस बोली- कोतवाल काे युवक ने काटा

गुरुवार सुबह कर्मचारियों ने अस्पताल के पर्चा कक्ष, दवा वितरण काउंटर आदि पर कार्य बंद करा दिया। ओपीडी मेें बैठे डॉक्टर व मरीजों को चिकित्सालय से बाहर करते हुए गेट पर ताला डालकर धरने पर बैठ गए। सीएमएस की सूचना पर सीएमओ, एसडीएम सदर वागीश कुमार, सीओ अरुण कुमार, अकबरपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान वार्ड ब्वॉय ने कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा दांतों से चबा लिया और दरोगा राहुल कुमार से हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। बचाने आए रिश्तेदार पर भी लाठी भांजी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed