{"_id":"5d4835058ebc3e6d05747f5d","slug":"unnao-kand-the-whole-story-like-bollywood-thriller-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है उन्नाव कांड की कहानी, 15 सालों में 4 मौतें अब भी इंसाफ की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है उन्नाव कांड की कहानी, 15 सालों में 4 मौतें अब भी इंसाफ की दरकार
Mon, 05 Aug 2019 08:56 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Aug 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का नाम इन दिनों पूरे देश में छाया हुआ है। वजह है एक सत्ता धारी बाहुबली नेता की एक आम परिवार से राजनीति को लेकर शुरु हुई दुश्मनी की जो हर दिन के साथ बढ़ती और जानलेवा होती गई। इसमें दुष्कर्म भी हुआ, हत्या भी हुई और सड़क हादसे में भी लोग मारे गए। सत्ता के लिए शुरु हुई इस दुश्मनी में एक परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए लेकिन इंसाफ की लड़ाई जारी रही। उन्नाव जिले की ये कहानी आपको किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं लगेगी।
कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विधायक कुलदीप सिंह पर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़िता लखनऊ ट्रामा सेंटर में आठ दिनों से जिंदगी-मौत से लड़ रही है। रविवार को चाचा महेश से मिलने जा रही पीड़िता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें पीड़िता के परिवार की चाची व मौसी की मौत हो गई। बीते 15 सालों में पीड़िता के परिवार की यह चौथी मौत थी, जिसमें विधायक कुलदीप सिंह पर सीधे हत्या व हत्या की साजिश रचने के आरोप लगे हैं। सीबीआई पूरे मामले की जांच रही है। विधायक को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
मीडिया से बात करते कुलदीप सिंह सेंगर
- फोटो : amar ujala
दो साल पहले सामने आया था मामला
दो साल पहले भाजपा विधायक व उनके भाईयों पर रेप का आरोप लगा था। इसके बाद पिता की पुलिस कस्टडी में मौत हुई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया तो मामला सुर्खियों में आया था। सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने विधायक को क्लीनचिट दे दी तो लेकिन परिवार, विपक्ष व समाजसेवियों के हंगामे के बाद केंद्र की मंजूरी पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। वर्तमान में विधायक कुलदीप सीतापुर जेल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर तिहाड़ जेल किया गया शिफ्ट
- फोटो : एएनआई
उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। उन्नाव जिले के माखी थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर जून 2017 में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, सहआरोपी शशि सिंह
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने थाने में आरोपी विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी लेकिन कार्रवाई करने की बात तो दूर पुलिस उसे टरकाती रही। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था। रविवार 28 जुलाई 2019 को हुए कार हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की जान चली गई। जबकि पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। वहीं इस मामले में एक बड़ी बात सामने आई है कि जिस ट्रक की टक्कर से यह दर्दनाक हादसा हुआ उसके मालिक के बारे में पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है।