फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unnao Case: भर्ती किशोरी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज, बोली- पता नहीं था पानी में जहर घोल दिया, तड़पता देख भागे

Wed, 24 Feb 2021 02:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Feb 2021 02:18 PM IST
विज्ञापन
Unnao Case News: Double murder case in unnao news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में दो किशोरियों की हत्या और एक के गंभीर हालत में मिलने की घटना में पीड़िता और प्रत्यक्षदर्शी किशोरी ने 17  फरवरी की शाम की दास्तां मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयां की। पीड़िता ने बयान में बताया कि विनय और सचिन जब उसके पास आए थे तो बहुत ही शांत थे।


अंदाजा नहीं लगा था कि वो पानी की बोतल में जहर घोलकर लाए हैं। जिसे वो उनको पिलाएगा। किशोरी के मुताबिक पानी पीने के कुछ मिनट बाद अचानक पूरे शरीर में कुछ होने लगा। ऐसा लगा कि दम घुट जाएगा। मुंह से झाग गिरने लगा। इसी दौरान दोनों वहां से भाग निकले।
Unnao Case News: Double murder case in unnao news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अफसोस में है पीड़िता 
एक साथ तीनों किशोरियों की तबीयत बिगड़ी थी। लिहाजा रीजेंसी में भर्ती किशोरी को ये नहीं पता था कि उसकी बुआ व चचेरी बहन की मौत हो चुकी है। जब वो होश में आई और इस बारे में उसको जानकारी मिली तो वो सहम गई। उसको यकीन नहीं हो पा रहा है कि उसकी दो दोस्त अब दुनिया में नहीं रही। पीड़िता के चेहरे पर अफसोस भी दिख रहा है।
 
Unnao Case News: Double murder case in unnao news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अस्थायी जेल की सुरक्षा बढ़ी 
कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती असोहा की किशोरी की हालत में सुधार होने और बयान दर्ज होने की जानकारी पर अस्थाई जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। तैनात जेल कर्मियों के साथ सुरक्षा में लगे होमगार्डों को अलर्ट किया गया है। जेल अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। होमगार्ड कमांडेंट ने भी अस्थाई जेल पहुंचकर तैनात सुरक्षा गार्डों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Unnao Case News: Double murder case in unnao news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
अस्थाई जेल भेजे जाने से पहले हत्यारोपियों की कोरोना जांच के लिए एंटीजन टेस्ट कराया गया था। जेल अधीक्षक के अनुसार आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने के बाद दोनों को जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 फरवरी को जहरीला पानी पिलाकर बुआ-भतीजी की हत्या कर दी गई थी। गंभीर हालत में एक किशोरी को कानपुर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
Unnao Case News: Double murder case in unnao news update
उन्नाव: बुआ-भतीजी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
19 फरवरी को पुलिस ने खुलासा किया था। पुलिस ने पड़ोस के गांव पाठकपुर निवासी विनय व सचिन को 20 फरवरी को न्यायालय में पेश किया था। वहां से कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दोनों आरोपियों को अस्थाई जेल बक्खाखेड़ा भेजा गया था। कानपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती किशोरी के बयान हो गए हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed