फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव: जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन के पुलिस पर गंभीर आरोप, अब परिवार को लेनी होगी अनुमति

Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 07 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
unnao bihar misdeed case update
दुष्कर्म पीड़िता की बहन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जलाकर मारी गई दुष्कर्म पीड़िता की बहन द्वारा गंभीर आरोप लगाने के बाद पुलिस ने आरोपों को निराधार बता परिवार को कहीं भी जाने से पहले लिखित अनुमति लेने को कहा है। एसओ ने बताया कि परिवार की सुरक्षा में किसी तरह की चूक से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है।


 
unnao bihar misdeed case update
दुष्कर्म पीड़िता की बहन - फोटो : अमर उजाला
बिना अनुमति परिवार को कहीं भी जाने नहीं दिया जाएगा। मृतका की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि 30 जनवरी को बिहार पुलिस ने उसे थाना बुलाया और उसका मोबाइल लेकर कोर्ट संबंधी साक्ष्य, ऑडियो, वीडियो व फोटो समेत अन्य जरूरी चीजें डिलीट कर दीं। उसने आरोप लगाया था कि पुलिस और प्रशासन के लोग अब उससे बदसलूकी से पेश आ रहे हैं।

 
unnao bihar misdeed case update
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
बताया कि 30 जनवरी को उसके भाई व भाभी उन्नाव न्यायालय जाने के लिए बैसवारा रेलवे स्टेशन गए थे। लेकिन पुलिस ने दोनों को उन्नाव जाने से रोक दिया और थाने ले आए। जब वह थाने पहुंची तो महिला सिपाहियों के साथ अन्य पुलिस कर्मियों ने उसका मोबाइल छीन लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
unnao bihar misdeed case update
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
बहन के साथ हुए घटनाक्रम एवं आरोपियों द्वारा उन्हें डराने धमकाने व ब्लैकमेल करने के अलावा केस से जुड़े अन्य साक्ष्यों को मोबाइल से डिलीट कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के परिजनों की सुरक्षा को लेकर उनके कहीं आने-जाने व किसी से मुलाकात करने की जानकारी उन्हें रखनी पड़ती है। ताकि उन्हें उचित सुरक्षा दी जा सके।

 
विज्ञापन
unnao bihar misdeed case update
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
30 जनवरी को बिना सूचना दिए मृतका का भाई व भाभी बैसवारा स्टेशन पहुंचे, जहां से उन्हें थाने लाकर जानकारी हासिल की गई थी। मोबाइल फोन लेने और साक्ष्य मिटाने संबंधित आरोप निराधार है। बताया कि अब परिवार को कहीं भी जाने के लिए पूर्व में लिखित अनुमति मांगने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा को लेकर बिना अनुमति के उन्हें कहीं जाने नहीं दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed