{"_id":"5c4de026bdec2213095200fa","slug":"union-health-minister-jp-nadda-said-achhe-din-aa-gaye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अच्छे दिन आ गए हैं...जी हां! ये कहना है जेपी नड्डा का, ये भी पढ़ लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छे दिन आ गए हैं...जी हां! ये कहना है जेपी नड्डा का, ये भी पढ़ लीजिए
Mon, 28 Jan 2019 07:51 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Jan 2019 07:51 AM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में चार लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर संयोजकों की बैठक में भाजपा के लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बूथ मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि बूथ मजबूत करने पर ही लोकसभा चुनाव में जीत मिलेगी। इसलिए सभी को बूथ कमेटियों को और मजबूत करना होगा। रायबरेली सहित प्रदेश की 74 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाकर काम करेंगे।
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में लखनऊ, मोहनलालगंज, रायबरेली व उन्नाव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सेक्टर संयोजकों के साथ मंडल व जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में नड्डा ने कहा कि चुनाव में कई फैक्टर काम करते हैं। विपक्षियों के पास कोई फैक्टर नहीं है। किसी के पास नेता है तो कहीं नीति नहीं है। दोनों हैं तो कार्यकर्ता व वातावरण नहीं है। एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके पास नेता है, नीति है, नियत है, कार्यकर्ता व वातावरण है। दावा किया कि सभी फैक्टर होने से आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत तय है।
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में पिछली बार 73 सीटें जीते थे। इस बार रायबरेली को भी शामिल करना है। कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत बूथ से ही मिलती है। इसलिए सभी को मिलकर बूथ मजबूत करना है। भाजपा के पास 1 लाख 40 हजार बूथ कमेटियां गठित हैं। यह चुनाव मोदी, इंडिया का नहीं बल्कि देश का है। चुनाव प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार यूपी से 74 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाकर चलना है। बोले, 2014 में हमारे 36 लाख सदस्य थे जो 2019 में बढ़कर 1 करोड़ 80 लाख हो गए हैं। एकजुट होकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने आयुष्मान, उज्ज्वला, सौभाग्य आदि योजनाओं की जानकारी दी। बोले कि आयुष्मान दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। 110 दिनों में 9 लाख 68 हजार लोगों को फायदा मिल चुका है। सरकार 1350 करोड़ रुपये का भुगतान अस्पतालों को करने जा रही है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
पीएम जीवन ज्योति और अटल पेंशन योजना का करोड़ों लोग लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर खोलने जा रही है। अब तक 5 हजार सेंटर खोले जा चुके हैं। इस साल 15 हजार और खोले जाएंगे। 2022 तक सभी सेंटर चालू हो जाएंगे। इसका सीधा सा अर्थ है कि देश बदल गया है और अच्छे दिन आ गए हैं।