फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ग्लूड ज्वाइंट प्लेट टूटी, धड़धड़ाते गुजरती रहीं ट्रेनें

Tue, 29 May 2018 10:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 29 May 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Trains running from Glide Joint Plate Broken
वैशाली, मरूधर, कैफियत, कुशीनगर एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त ट्रैक से गुजर गईं
कानपुर में शुक्लागंज गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को डाउन ट्रैक की ग्लूड ज्वाइंट प्लेट टूट गई। इस दौरान इस ट्रैक से वैशाली एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, कैफि यत, कुशीनगर एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें निकल गईं।

 
Trains running from Glide Joint Plate Broken
पेट्रोलिंग के दौरान गैंगमैन की पड़ी निगाह, दो घंटे का ब्लाक लेकर मरम्मत करवाया
इस दौरान बड़ा रेल हादसा होते होते बच गया। सुबह करीब 8 बजे पेट्रोलिंग पर निकले गैंगमैन की निगाह इस पर पड़ी तो रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल पथ विभाग को कंट्रोल ने सूचना दी, जिसके बाद करीब 8.30 बजे प्वाइंट को जोड़ने का काम शुरू हुआ। इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
 
Trains running from Glide Joint Plate Broken
गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार की भोर डाउन ट्रैक की ग्लूड ज्वाइंट प्लेट टूट गई।
सोमवार सुबह 8 बजे एक गैंगमैन की निगाह गंगाघाट रेलवे स्टेशन के निकट डाउन के पोल संख्या-67/12 के निकट मेन रेल लाइन की ग्लूड ज्वाइंट प्लेट ( वेल्डिंग से जोड़ी जाने वाली रेल पटरी ) टूटी दिखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trains running from Glide Joint Plate Broken
इस दौरान कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
करीब 8.30 बजे रेल पथ विभाग ने वहां मरम्मत का काम शुरू करा दिया, जिसके लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक का ब्लाक लिया गया। वहीं, सुबह 8 बजे के बाद लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को लूप लाइन से निकाला गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed