फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर लगाई थी फांसी, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 17 Oct 2020 09:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 17 Oct 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
The victim of gang misdeed was hanged herself, now shocking revelation
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की खुदकुशी का मामला - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट की दुष्कर्म पीड़िता किशोरी की खुदकुशी के मामले की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान देने वाली किशोरी और आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाली। कॉल डिटेल से पता चला कि किशोरी की आरोपी दोनों युवकों से अक्सर बातचीत होती थी।


 
The victim of gang misdeed was hanged herself, now shocking revelation
परिजनों से जानकारी करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना वाले दिन भी एक आरोपी की किशोरी से करीब 20 मिनट तक मोबाइल पर बात हुई थी। वहीं, बृहस्पतिवार को अवकाश से लौटे पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरी जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह साफ हो गया है कि तीनों आरोपियों से कभी-कभार किशोरी की बात भी होती थी।

 
The victim of gang misdeed was hanged herself, now shocking revelation
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल के मुताबिक, किशोरी की आरोपी किशन उपाध्याय से सबसे ज्यादा बात होती थी। आठ अक्तूबर को घटना वाले दिन सुबह ही किशोरी की किशन से 20 मिनट तक बातचीत हुई थी। इसके बाद वह खेत की ओर गई थी। यह भी पता चला है कि जहां किशोरी को बुलाया गया था, वहां पर तीनों आरोपी क्रिकेट खेल रहे थे। जेल जाने से पहले तीनों आरोपियों ने कहा कि वह किशोरी को जानते हैं, लेकिन उस दिन कोई गलत काम नहीं किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
The victim of gang misdeed was hanged herself, now shocking revelation
गमगीन बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
मामले के जांच अधिकारी सीओ सिटी रजनीश यादव ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई है। आरोपियों के कहने से कुछ नहीं होता, जांच टीम सारे सुबूत एकत्र कर रही है। इस मामले में आरोपित पूर्व प्रधान के पुत्र किशन उपाध्याय व उसके दोनों दोस्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए मजबूर करने व एससी/एसटी एक्ट के तहत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
The victim of gang misdeed was hanged herself, now shocking revelation
पीड़ित परिजनों व आरोपियों के परिजनों से पूछताछ करने पहुंचे एसपी अंकित मित्तल - फोटो : amar ujala
तीनों की कोविड-19 की जांच कराकर आइसोलेशन कक्ष में रखा गया है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल टीम के साथ पीड़िता व आरोपियों के गांव पहुंचे। वहां लगभग दो घंटे तक पूरी जानकारी लेने के बाद परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed