यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के मैकुआखेड़ा में संचालित प्राथमिक स्कूल में बच्चों से सफाई कराने और छात्रा से मूत्रालय धुलवाने के मामले में बीईओ ने जांच में प्रधान शिक्षक को दोषी पाया है। प्रधान शिक्षिका पर कार्रवाई के लिए उन्होंने बीएसए को जांच आख्या भेजी है।
2 of 5
बच्चों से सफाई कराने में दोषी मिली प्रधान शिक्षिका
सिकंदरपुर करन ब्लॉक के गांव मैकुआखेड़ा के प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को बच्चों को पढ़ाई की जगह उनसे स्कूल की साफ-सफाई कराई जा रही थी। यही नहीं एक छात्रा से प्रधान शिक्षिका अनीता रावत ने मूत्रालय भी साफ कराया था।
3 of 5
बच्चों से सफाई कराने में दोषी मिली प्रधान शिक्षिका
स्कूल में बच्चों से साफ सफाई कराने की फोटो वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। मामला बीएसए की जानकारी में आने के बाद शुक्रवार को उन्होंने बीईओ मधुलिका बाजपेई को मामले की जांच करने के लिए स्कूल भेजा।
उन्हाेंने स्कूल जाकर बच्चों से बात की। बच्चों ने प्रधान शिक्षिका पर साफ-सफाई कराने का आरोप लगाया। बच्चों का कहना था कि उनसे आए दिन यह काम कराए जाते हैं।
स्कूल में छात्राओं से इस तरह के काम कराए जाने से नाराज बीईओ ने प्रधान शिक्षिका को फटकार लगाई। बीईओ मधुलिका बाजपेई ने बताया कि जांच में प्रधान शिक्षिका दोषी पाई गई हैं। बच्चों ने भी साफ-सफाई कराने की बात बताई है। कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है।