फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंपिल में तैनात है सुप्रिया को नौकरी दिलाने वाला शिक्षक, पिता बोले नौकरी दिलाने को लिए डेढ़ लाख रुपये

Mon, 08 Jun 2020 02:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Jun 2020 02:47 AM IST
सार

आरोपी शिक्षिका

विज्ञापन
teacher anamika shukla made shocking reveals
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रजपालपुर की सुप्रिया को अनामिका शुक्ला नाम से कासगंज में शिक्षिका की नौकरी दिलवाने वाला मास्टरमाइंड शिक्षक कंपिल क्षेत्र में तैनात है। वह मैनपुरी का रहने वाला है। उसने नौकरी दिलवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये लिए थे। बेटी की गिरफ्तारी पर पिता के आंसू छलक पड़े। उधर, रविवार दोपहर पहुंची कासगंज के सोरों थाने की पुलिस ने सुप्रिया के घर दबिश दी।


 
teacher anamika shukla made shocking reveals
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
यहां से उसकी बैंक पासबुक, आधारकार्ड समेत परिजनों के भी दस्तावेज ले गई। पिता से नौकरी दिलवाने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कराने को भी कहा। जनपद कासगंज के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में अनामिका शुक्ला नाम से नौकरी कर रही शिक्षिका को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने अपना नाम, पता सही नहीं बताया था। पता चला था कि अनामिका शुक्ला के नाम से नौकरी कर रही शिक्षिका वास्तव में कायमगंज के गांव रजपालपुर निवासी महिपाल सिंह की पुत्री सुप्रिया है।

 
teacher anamika shukla made shocking reveals
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
वह कासगंज में अगस्त 2018 से नौकरी कर रही थी। रविवार को महिपाल सिंह ने बताया उनकी पुत्री सुप्रिया ने रामदर्शनी राजकीय इंटर कालेज भटासा से इंटर व एसडी कालेज से 2018 में बीए किया था। इसके बाद उसके संपर्क में मैनपुरी का एक शिक्षक आया। वह कंपिल क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। उसका घर पर आना जाना था। उसी ने सुप्रिया की नौकरी लगवाने का भरोसा देकर डेढ़ लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपये नगद दे दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
teacher anamika shukla made shocking reveals
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
नौकरी मिलने पर सुप्रिया ने मानदेय की रकम से एक लाख रुपये दिए। बेटी के पकड़े जाने से दुखी पिता ने कहा कि पैसा भी चला गया और बेटी भी मुसीबत में फंस गई। बोले, वह तो गरीब हैं। दो बीघा खेती है। मजदूरी कर बच्चों को पढ़ाया। बड़ी बेटी प्रतिभा हाईस्कूल पास है। इस साल उसकी शादी करनी थी लेकिन लॉकडाउन से टल गई थी। बताया कि शिक्षक के साथ सुप्रिया कानपुर गई थी। वहीं पर सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र शिक्षक ने ले लिए थे।

 
विज्ञापन
teacher anamika shukla made shocking reveals
अनामिका शुक्ला मामला - फोटो : amar ujala
जब उन्हें फर्जी नौकरी के बारे में जानकारी हुई तो शनिवार को सुप्रिया को नौकरी छोड़ने के लिए भाई संघरतन के साथ कासगंज भेजा था। उधर रविवार कासगंज के सोरों थाने की पुलिस ने महिपाल के घर पर दबिश दी। पुलिस वहां से सुप्रिया समेत परिजनों के दस्तावेज साथ ले गई। साथ ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कराने को कहा। मास्टरमाइंड मोबाइल हैं बंद कायमगंज।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed