{"_id":"5b0d5a3b4f1c1bf76e8b5356","slug":"taking-child-in-lap-woman-set-fire-and-both-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुलार-प्यार करने के बाद बेटी को दुकान भेजा फिर बेटे को गोद में लेकर लगा ली आग, दीपाली बताएगी सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलार-प्यार करने के बाद बेटी को दुकान भेजा फिर बेटे को गोद में लेकर लगा ली आग, दीपाली बताएगी सच्चाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 29 May 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव अमरसस में मंगलवार सुबह एक महिला ने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगाने से पहले उसने बड़ी बेटी को दुकान से सामान लाने के बहाने भेज दिया था। कमरे से आग की लपटें निकलते देखकर पड़ोसियों को जानकारी हुई।
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के अचलगंज थानाक्षेत्र के अमरसस गांव निवासी श्रीकृष्ण साहू कभी फल बेचकर तो कभी टेंपो चलाकर गुजारा करता है। इन दिनों वह टेंपो चला रहा है। वह मंगलवार सुबह सात बजे टेंपो लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि जाने से पहले पत्नी सरोज (35) से कहासुनी हुई थी। पति के जाने के बाद सरोज ने घर के बाहर खेल रहे बेटे दीपक (3) व बेटी दीपाली (8) को बुलाया।
दोनों बच्चों को प्यार करने के बाद बेटी को घर के पास की दुकान से सामान लेने के बहाने भेज दिया। इसके बाद भीतर से कमरा बंद कर खुद पर व बेटे पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग की लपटें कमरे के बाहर निकलने पर पड़ोस के लोग घर के पास पहुंचे।
आगे की स्लाइड में - छह दिन पहले ही बच्चों सहित पति के पास आई थी...

डेमाे पिक
पड़ोसियों ने श्रीकृष्ण के साथ ही पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी। एसओ आशुतोष त्रिपाठी फोर्स के साथ मौैके पर पहुंचे। इसी दौरान दमकल भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। तब तक मां-बेटे की मौत हो गई। श्रीकृष्ण ने मृतका के हड़हा निवासी मायके वालों को सूचना दी। सरोज का भाई रजत परिवार के साथ पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है।
परिजनों के अनुसार सरोज करीब तीन महीने से हड़हा में थी। वह छह दिन पहले ही बच्चों सहित पति के पास आई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में कई दिन कहासुनी हुई थी। मंगलवार सुबह भी दोनों के बीच बहस हुई थी। अचलगंज थानाध्यक्ष एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता ने आग लगने से बेटी व नाती की मौत की सूचनात्मक तहरीर दी है। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना की जांच की जा रही है।
आगे की स्लाइड में - दीपाली बताएगी सच्चाई...

पुलिस को उम्मीद है कि मृतका की आठ साल की बेटी दीपाली से वजह का पता चल सकता है। हालांकि मां की मौत से दुखी दीपाली से पुलिस ने अभी कोई पूछताछ नहीं की है। पुलिस उसके इस गम से उबरने का इंतजार कर रही है। अचलगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोदशा सामान्य होने पर दीपाली और उसके पिता से जानकारी की जाएगी।