फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरे लाल...तुम कहां चले गए: रोते रोते बेसुध हुई मां, बोली- एक बार आंख खोल दो, फिर कभी तुमसे कुछ नहीं मांगूंगी

Wed, 02 Aug 2023 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 02 Aug 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Student  murder in school, crying insensible mother said open your eyes once, I will never ask you anything ag
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मेरे लाल...तुम अपने मम्मी-पापा पर दुखों का पहाड़ गिराकर कहां चले गए। अब तुम्हारे मम्मी-पप्पा किसके सहारे जिएंगे। एक बार आंख खोल दो...फिर कभी तुमसे कुछ नहीं मांगूंगी। कोई मेरे लाल को वापस ला दो...बदले में मेरा सबकुछ ले लो। मेरे बच्चे का कोई कुसूर नहीं था। क्यों मार डाला मेरे बच्चे को।



मंगलवार को इकलौते बेटे नीलेंद्र के शव को देखकर बिलखती हुई मृतक की बेबस मां निधि के इन शब्दों को सुनकर भीड़ में खड़े हर शख्स का दिल रो दिया। बहन भाई के शव से लिपटकर बोली भइया रक्षाबंधन में किसकों राखी बांधूंगी। एक बार इस बहन को ख्याल नहीं आया तुम्हे।

महिलाओं ने मां-बेटी को ढांढ़स बंधाने का प्रयास किया, लेकिन मां-बेटी की हालत देखकर वे खुद को भी फफकने से नहीं रोक सकीं। बता दें कि स्कूल की क्लास में ही एक छात्र ने अपने सहपाठी की हत्या कर दी। सोमवार को छात्र-छात्राओं से भरी कक्षा में साथी को चाकू से गोदकर मार डाला।

Trending Videos
Student  murder in school, crying insensible mother said open your eyes once, I will never ask you anything ag
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

दोनों छात्रों के बीच झगड़ा पुराना था
आरोपी छात्र ने सभी वार गले पर किए, ताकि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। चाकू से वार करते वक्त वह चिल्ला रहा था, मुझे मार के ज्यादा उड़ रहा था न...ले, अब मार के दिखा। बताया जा रहा है कि दसवीं के इन छात्रों के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर झगड़ा चल रहा था। इन दोनों छात्रों के बीच झगड़ा पुराना था।

Student  murder in school, crying insensible mother said open your eyes once, I will never ask you anything ag
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

अन्य छात्रों ने झपटकर हमलावर छात्र को पकड़ा
आरोपी छात्र पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने बैग से छुपाकर लाए गए सब्जी काटने वाले चाकू से नीलेंद्र तिवारी पर की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। क्लास में मौजूद अन्य छात्र चीखे-चिल्लाए और झपटकर हमलावर छात्र को पकड़कर चाकू छीन लिया। छात्रों का कहना था कि हमलावर छात्र पर सनक सवार थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Student  murder in school, crying insensible mother said open your eyes once, I will never ask you anything ag
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

बोले- वो नीलेंद्र के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहता था
वह मानो नीलेंद्र के टुकड़े-टुकड़े कर देना चाहता था। चीखपुकार सुनकर स्कूल प्रबंधक और शिक्षक मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को हैलट पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर छात्र को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Student  murder in school, crying insensible mother said open your eyes once, I will never ask you anything ag
kanpur murder case - फोटो : अमर उजाला

मजाक में गाली दी थी...उसने लड़के लगा दिए...इसलिए कर दी हत्या
नीलेंद्र की हत्या करने के आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया, मैंने मजाक में उसे गाली दी थी। नीलेंद्र कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया और मेरे पीछे लड़के लगवा दिए...इसी खुन्नस में उसे मार डाला। पूछताछ में उसकी यह बात सुनकर सुनकर पुलिस भी कुछ पल के लिए सकते में आ गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed