फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला दिवस 2019: इनकी काबिलियत पर है नाज, आधी आबादी के लिए बनीं प्रेरणा, पढ़ें इनके किस्से

Tue, 05 Mar 2019 01:25 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 01:25 PM IST
विज्ञापन
story on mahila diwas 2019
खिलाड़ी ज्योति शुक्ला व रंजना गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
8 मार्च को विश्व की प्रत्येक महिला को सम्मान देने के लिए उत्सव के रूप में महिला दिवस मनाया जाता है। यहां समझने वाली बात यह है कि महिलाओं के सम्मान व उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ एक दिन ही काफी नहीं है। क्योंकि इसके बाद फिर से चीजें पुराने ढर्रे पर आ जाती हैं। अमर उजाला की तरफ से महिलाओं के सम्मान में चलाई जा रही विशेष खबरों के क्रम में आज हम आपको ऐसी महिलाओं से रूबरू कराएंगे जिन्होंने शहर से निकल कर देश-विदेश में परचम लहराया है। 
story on mahila diwas 2019
डेमो पिक
कानपुर शहर से एशियन गेम्स खेलने जाने वाली पहली महिला खिलाड़ी ज्योति शुक्ला अपने इस मुकाम तक पहुंचने का श्रेय अपने कोच अतुल मिश्रा को देती हैं। गुरुदेव निवासी ज्योति कहती हैं कि अगर कोच अतुल ने उन्हें प्रेरित न किया होता और घर वालों को न समझाया होता तो शायद उनकी भी प्रतिभा दबी रह जाती। 2008 में जब उन्होंने ग्रीनपार्क में हैंडबॉल सीखना शुरू किया तो कोच ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और लखनऊ जाकर अभ्यास करने को कहा। उस समय इतनी सुविधाएं नहीं थीं।
story on mahila diwas 2019
डेमो पिक
घर वाले भी खेलों के प्रति इतना जागरूक नहीं थे। खासकर लड़की को कहीं भेजने की बात आए तो और भी मुश्किल। घर वालों ने मना कर दिया। तब उन्होंने ही उसके माता-पिता को समझाया और खेल जारी रखने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत की। एशियन गेम्स में खेलना, उन्हीं की मेहनत से संभव हुआ है। हालांकि मेडल न ला पाने का मलाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
story on mahila diwas 2019
डेमो पिक
कानपुर शहर की नेशनल शूटर रंजना गुप्ता भारतीय शूटिंग टीम में शामिल हुईं। गुजैनी निवासी रंजना गुप्ता वर्तमान में झांसी में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हैं। रंजना ने बताया कि वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए छह सदस्यीय भारतीय शूटिंग टीम चयनित की गई थी। जिसमें दो महिला खिलाड़ी ने ही भाग लिया। रंजना के अलावा दूसरी गुजरात की लज्जा गोस्वामी का चयन हुआ था। रंजना ने 2007 में सीतापुर स्थित पीएसी की 12 बटालियन में शूटिंग का अभ्यास करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय, मंडल स्तरीय व प्रदेश स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन दिखाकर कई मेडल जीते। 2015 में भूटान में व 2016 में यूएसए में इंटरनेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। 
विज्ञापन
story on mahila diwas 2019
डेमो पिक
2008 में सेकेंड ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
2010 में शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
2011 में ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में एक स्वर्ण व एक रजत जीता।
2011 में 56 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीते।
2011 में 23 वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2012 में 57 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते।
2013 में 7 वें ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व बेस्ट शूटर ऑफ इंडिया ट्राफी जीती।
2014 में इंडो-भूटान इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भारत की तरफ से खेलकर रजत पदक जीता।
2015 में वर्ल्ड पुलिस गेम्स वर्जीनिया यूएसए में तीन स्वर्ण पदक, दो रजत व 1 कास्यं पदक जीता।
2016 में 10 वीं ऑल इंडिया शूटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में एक कांस्य पदक जीता।
2017 में 60 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक व दो रजत पदक जीता।
2017 में इंडो-भूटान इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप दो में नया इंटरनेशनल रिकार्ड बनाते हुए तीन स्वर्ण पदक व एक रजत पदक जीता।
2018 में 61 वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत व दो कांस्य पदक जीते।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed