यूपी के चित्रकूट में रेलवे कर्मचारियों की दबंगई की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल लखनऊ से जबलपुर जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस की एस-टू बोगी में सिपाहियों से हथियार छीन उनकी जमकर पिटाई की गई। हमला करने वालों में रेलवे के ही पांच कर्मचारी शामिल हैं। वारदात के बाद हमला करने वाले छीने गए हथियार मौके पर छोड़कर भाग गए। कर्वी जीआरपी ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। घटना के पीछे कुछ दिनों पहले एक सिपाही और रेलवे कर्मी के बीच हुई मारपीट की बात सामने आई है।
रेलवे कर्मचारियों की दबंगई, ट्रेन में सिपाहियों की सरकारी बंदूक छीनने के बाद किया बुरा हाल
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन