चुनावी घमासान के बीच राजनीतिक दलों में अब वार-पलटवार तेज हो गया है। भाजपा प्रत्याशी की ओर से चुनावी सभा में वोट मांगते हुए पुण्य ले जाने और पाप दे जाने के बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रवक्ता व एमएलसी सुनील साजन ने उन्नाव जिले के बीघापुर में मीडिया से बात करते हुए उन्हें नकली महाराज बताया।
2 of 5
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कोई साधु-संत इस तरह की बात नहीं कहता। उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में इस बार चुनाव असली महाराज और नकली महाराज के बीच है। समाज में नफरत फैलाने वालों की कोई जगह नहीं है। जनता उन्हें नकार देगी।
बोले कि अली और बजरंगबली सभी के हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो ऐसे लोग मठ में रहकर घंटा बजाने वाले सरकारी मठों में घंटा बजाएंगे।
4 of 5
साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
सपा एमएलसी सुनील साजन भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों से कहा कि आपका एक वोट महत्वपूर्ण हैं।
5 of 5
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
साजन ने कहा कि झूठ बोलने वालों की सरकार को उखाड़ना है। जो धमकी दे रहे हैं कि 3 साल अभी सरकार है वह यह भूल रहे हैं कि केंद्र में गठबंधन की सरकार बनने वाली है।