फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया वायरलः जानिए कहां के हैं ये ‘अन्नू अवस्थी’, 'मेकजोक ऑफ' और ‘नटखट ओम नारायण’

Wed, 10 Jan 2018 04:12 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Jan 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Social Media Viral Annu Awasthi Make joke Of and Natakhat Om Narayan
सोशल मीडिया वायरल
यूं तो कानपुर शहर सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक लिहाज से खूब सक्रिय है। सोशल मीडिया पर झंडा गाड़ने में भी यह शहर पीछे नहीं है। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर जैसे मंचों पर कनपुरिया मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती है। कानपुर के लोग अपनी बोली, कला, उत्पाद और अपने शौक से वर्चुअल वर्ल्ड यानी आभासी दुनिया को बखूबी परिचित करा रहे हैं।  

 

सबका अपना नजरिया, फेसबुक बना जरिया

Social Media Viral Annu Awasthi Make joke Of and Natakhat Om Narayan
राजू श्रीवास्तव और कवि सुनील जोगी
साल 2018 शुरू होते ही कानपुर के लोगों ने फेसबुक पर अलग-अलग अंदाज में एक दूसरे को नए साल की बधाइयां दीं। शीना ने अपनी फेसबुक वॉल पर शहर के प्रसिद्ध स्थानों की तस्वीरें साझा कीं। फेसबुक पर पिछले सप्ताह कानपुर के नाम से बने अलग-अलग एफबी पेजों पर लजीज व्यंजनों, पिकनिक स्पॉट, शहर के फेमस लोगों के बारे में खूब पोस्ट हुई हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के वीडियो, पद्मश्री सम्मान प्राप्त कवि सुनील जोगी की कविता ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ छाई रही। 
 

वाट्सएप पर वायरल ‘अन्नू अवस्थी’ और ‘नटखट ओम नारायण’

Social Media Viral Annu Awasthi Make joke Of and Natakhat Om Narayan
सोशल मीडिया पर वायरल ओम नारायण
वाट्सएप पर कानपुर के ऑडियो और वीडियो खूब वायरल हुए हैं। अन्नू अवस्थी नाम के शख्स की लच्छेदार बातों के यूपीवाले ही नहीं, विदेश में रहने वाले भारतीय भी कायल हो गए। ‘हैलो अन्नू अवस्थी बोल रहे हैं...’ के ‘लड़के के जनेऊ की दावत’, ‘चुनाव का सीजन और संकल्प पत्र’, ‘सैंटा क्लाज’, ‘ससुराल की सोया मेथी’ के ऑडियो जमकर वायरल हुए हैं। इसके अलावा इटावा के 11 साल के बच्चे ओम नारायण गुप्ता की वीडियो क्लिप वाट्सएप पर खूब वायरल हुई। नटखट, मासूम ओम नारायण के एटीट्यूड पर पिता अमर नाथ गुप्ता ने थोड़ी सी ठेस क्या मारी जनाब अपने ही पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंच गए। वहां थानेदार से बोले कि पिता जी को  इतना पीटो की उनकी रूह कांप जाए। इस वीडियो को लोगों ने अपने रिश्तेदारों और जानने वालों के बीच खूब शेयर किया। पिछले हफ्ते ओम नारायण सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा बना। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर ‘गूंजा लाउडस्पीकर’ मुद्दा

Social Media Viral Annu Awasthi Make joke Of and Natakhat Om Narayan
सोशल मीडिया वायरल
- कानपुर के लोगों ने धर्मस्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के मामले पर ट्विटर पर जमकर ट्वीट किए। अंशुल सक्सेना लिखते हैं कि सभी धार्मिक स्थानों से अवैध लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। आशा है कि यूपी पुलिस मुंबई पुलिस की तरह पक्षपाती कार्रवाई नहीं करेगी। 
- विक्रांत यादव लिखते हैं कि अच्छा है जो वैभव लक्ष्मी मंदिर से लाउडस्पीकर हटाए गए। सभी धार्मिक स्थलों से अवैध लाउडस्पीकर हटाएं। ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी का ये कदम सराहनीय है। 
-  कुंवर मानवेंद्र और विष्णु बंसल ने भी ट्विटर पर अवैध लाउडस्पीकर के खिलाफ हो रही कार्रवाई को सही ठहराया है। 
 
विज्ञापन

यूट्यूब पर कनपुरिया भाषा हुई लोकप्रिय

Social Media Viral Annu Awasthi Make joke Of and Natakhat Om Narayan
सोशल मीडिया वायरल
 यूट्यूब पर भी कानपुर की धमक खासी है। कनपुरिया भाषा को यूट्यूब वीडियो के जरिए दूर-दराज के प्रदेशों और देशों में बैठे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इन दिनों यूट्यूब पर ठेठ कनपुरिया भाषा में बने ‘मेक जोक ऑफ’ वीडियो के कार्टून कैरेक्टर्स के मुंह से निकले डायलॉग लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर रहे हैं। वीडियो को बनाने वाले कलाकार ठेठ कनपुरिया बोली में सामाजिक मुद्दों पर तंज कसते हैं। भाभी जी कुछ नहीं बोल रहीं...., नाली में फेंक देबे, बाबा जी दरवाजा खोल दें... कनपटी बजा देबे... जैसे डायलॉग लोगों की जुबान पर छा गए हैं।
  मेक जोक ऑफ के यूट्यूब पर 1,730,840 सब्सक्राइबर हैं। इसका हर वीडियो छह लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यूट्यूब पर 1 अगस्त 2017 से शुरू हुआ यह चैनल अब तक 146,564,627 से ज्यादा लोगों ने देखा है। खास बात ये है कि चैनल पर अब तक केवल 13 वीडियो ही अपलोड हुए हैं। इतने कम वीडियो कंटेन्ट पर इतने ज्यादा दर्शक हैरानी की बात है। पांच महीने के अंदर ही ये यूट्यूब चैनल सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हो गया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed