{"_id":"5a4a00f84f1c1bb34a8b98a9","slug":"silent-killer-high-blood-pressure-if-not-controlled-may-be-dead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइलेंट किलर हाई ब्लड प्रेशर, कंट्रोल न किया तो हो सकता जानलेवा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइलेंट किलर हाई ब्लड प्रेशर, कंट्रोल न किया तो हो सकता जानलेवा...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 Jan 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
ब्लड प्रेशर साइलेंट किलर है, जो मनुष्य की आयु कम करता है। यह दिल को बहुत नुकसान पहुंचाता है और मृत्यु का कारण बनता है। जब ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो हार्ट को अधिक काम करना पड़ता है। इससे हार्ट फेल होने का खतरा रहता है। जानें किन चीजों को ध्यान में रख हम ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की पहचान
डेमो पिक
यदि अठारह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में सिस्टॉलिक 140 मिमी से अधिक तथा डायस्टॉलिक 90 मिमी से अधिक है तो रोगी हाई ब्लड प्रेशर की श्रेणी में आता है।
हाई ब्लड प्रेशर की नाप
डेमो पिक
- शुरूआती अवस्था में 2-3 मिनट के अंतराल के बाद, तीन रक्तचाप के नाप का औसत निकालकर नाप लिया जाता है।
- ब्लड प्रेशर की जांच के आधे घंटे के पहले धूम्रपान, शराब, चाय, कॉफी या शारीरिक श्रम नहीं करना चाहिए।
- रोगी को शांत वातावरण में पांच मिनट तक आराम से बैठने के बाद रक्तचाप की जांच करानी चाहिए।

ब्लड प्रेशर समस्या के लक्षण
डेमो पिक
- छाती के बीच दर्द या असहज महसूस होना।
- सांस लेने में परेशानी होना और उल्टी महसूस होना।
- बोलने या बातचीत करने में परेशानी होना।
- चलने में कठिनाई और चक्कर आना।
- शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी लगना।
- सांस लेने में परेशानी होना और उल्टी महसूस होना।
- बोलने या बातचीत करने में परेशानी होना।
- चलने में कठिनाई और चक्कर आना।
- शरीर के किसी हिस्से में कमजोरी लगना।
विज्ञापन
ये रखें ध्यान
डेमो पिक
- बीपी बराबर चेक कराते रहना चाहिए।
- हरी सब्जी और मौसमी फल का सेवन करें।
- डायबिटीज को कंट्रोल करें और डॉक्टर की निगरानी में रहें।
- डाइट, वजन और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें।
- नमक कम खाएं और मसालेदार भोजन से बचें।
- अल्कोहल तथा तंबाकू के सेवन से बचें।
- योग और ध्यान के साथ ही स्ट्रेस मैनेजमेंट करें।
- नॉर्मल ब्लड प्रेशर 100 से 70 के बीच होता है लेकिन इसकी रेंज 120 से 90 तक होती है।