फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में नामकरण पर 'शिवपाल वार', ये है अपर्णा यादव का वो बयान जिसमें पढ़ाया 'राजनीति का पाठ'

Tue, 13 Nov 2018 08:47 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Nov 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav statement on renaming cities issue in up
डेमो पिक
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के यूपी के हरदोई जिले पहुंचे। दोनों संडीला के झाड़ी शाह बाबा उर्स में शामिल होने सोमवार को संडीला पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने दरगाह पर चादर भी चढ़ाई। यहां शिवपाल ने सूबे की योगी सरकार को शहरों के नामकरण के मुद्दे पर एक नसीहत दी तो अपर्णा यादव भी सियासी पाठ पढ़ाने में नहीं चूकीं।


 
shivpal yadav statement on renaming cities issue in up
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि शहरों के ऐतिहासिक नाम नहीं बदले जाने चाहिए। कुछ नए काम करवाने के बाद सरकार उनका नामकरण करे। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से जनता दुखी हुई है और अर्थव्यवस्था चौपट हुई है। नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के साथ होने संबंधी सवाल पर शिवपाल ने चुप्पी साध ली। 

 
shivpal yadav statement on renaming cities issue in up
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव ने कहा कि सभी पार्टियों ने जनता के साथ अन्याय कर उनका भरोसा तोड़ा है। इसलिए हमने नई पार्टी का गठन किया। शिवपाल यादव ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से जनता को हर जगह अपमानित होना पड़ रहा है और रुपये के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो कुश्ती, कबड्डी जैसे खेलों को बढ़ावा देंगे जिससे जनता का मनोबल बढ़े।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav statement on renaming cities issue in up
अपर्णा यादव
मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने संडीला में शिवपाल यादव की मौजूदगी में कहा कि यहां जो दंगल आयोजित हो रहा है, उसमें कई नियम होते हैं। राजनीति के दंगल में कोई नियम नहीं होता।
विज्ञापन
shivpal yadav statement on renaming cities issue in up
अपर्णा यादव
अपर्णा ने कहा कि हम अपने मुल्क को कैसे बचाएं इसके लिए आगामी लोकसभा चुनाव में हर किसी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इस दौरान दरगाह के सरपरस्त मोहम्मद इदरीश शाह मंसूरिया के अलावा कदीर पहलवान भी मौजूद रहे।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed