फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपाल के बेटे आदित्य यादव ने कह दी ये बड़ी बातें, 'परिवार में उठापटक' के सवाल पर कुछ ऐसे दिया जवाब

Fri, 31 Aug 2018 09:01 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 31 Aug 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav's son aditya yadav statement
आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर: शिवपाल सिंह यादव के पुत्र प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के चेयरमैन आदित्य यादव ने घुमा-फिराकर यह जाहिर कर दिया कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा शिवपाल गुट के उन लोगों के लिए बना है जिन्हें अखिलेश सरकार के दौरान दरकिनार कर दिया गया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बड़ी मेहनत से रात-दिन एक करके पार्टी खड़ी करने वाले कार्यकर्ता अपने को अछूत महसूस कर रहे हैं और आहत हैं।


 
shivpal yadav's son aditya yadav statement
आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
आदित्य गुरुवार को यहां अशोक नगर में शिवपाल सिंह फैंस एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में शिरकत करने आए थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने बताया कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जरिये नेतृत्व की उपेक्षा से आहत निष्क्रिय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
shivpal yadav's son aditya yadav statement
आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
मोर्चा के बैनर तले चुनाव लड़े जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि यह संगठन है, पार्टी नहीं। परिवार के अंदर उठापटक के संबंध में सवाल पूछे जाने पर आदित्य बोले कि हमारा परिवार एक है और हम सब खुश हैं। जैसी भूमिका मिलेगी, उसे निभाएंगे। 2019 का चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे या अलग, इस पर उन्होंने कहा कि यह परिवार के बुजुर्ग तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal yadav's son aditya yadav statement
आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला
मोर्चा सपा की नीतियों पर चलेगा, इसके बाद समय तय करेगा। मोर्चा के मुद्दों के संबंध में उन्होंने कहा कि शिक्षा, बेरोजगारी आदि मुख्य मुद्दे होंगे। बाद में उन्होंने जालौन, मैनपुरी, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुरखीरी, प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed