{"_id":"5b3637cd4f1c1bf96e8babe2","slug":"shivpal-yadav-reached-on-ramgopal-s-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्से बाद दोनों दिग्गज आए एक मंच पर, रामगोपाल को लगाया गले, शिवपाल ने कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्से बाद दोनों दिग्गज आए एक मंच पर, रामगोपाल को लगाया गले, शिवपाल ने कही ये बातें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल व रामगोपाल ने काटा 21 किलोग्राम का केक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को इटावा पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। अमर आशियाना होटल में आयोजित समारोह में दोनों दिग्गज अर्से बाद साथ आए। केक काटा और एक-दूसरे को खिलाया। 20 मिनट तक दोनों ने गुफ्तगू की। पहले रामगोपाल और करीब एक घंटे बाद शिवपाल शिकोहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के लिए निकल गए।
शिवपाल को केक खिलाते रामगोपाल
- फोटो : अमर उजाला
पिछली अखिलेश सरकार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह के बीच मतभेद के चलते पार्टी दो धड़ों में बंट गई थी। दोनाें के रिश्तों में खटास पड़ने का खामियाजा अखिलेश सरकार को 2017 के विधानसभा में हार से भुगतना पड़ा था। इसके बाद से पार्टी के टूटने की भी आशंका जताई जाने लगी। हालात ये हो गए कि कार्यकर्ताओं को तय करना मुश्किल हो गया कि आखिर वह किसके पाले में जाएं। लेकिन समय बदलते ही दोनों दिग्गजों के रिश्तों में खटास कम होनी भी शुरू हो गई।
इसका ताजा नजारा शुक्रवार को अमर आशियाना होटल में देखने को मिला। जहां पर प्रो. रामगोपाल के जन्मदिन को उनके भाई और सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने धूमधाम से मनाया। सपा के दोनों दिग्गजों को करीब लाने व पारिवारिक मतभेदों को मिटाने में पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक गंगापुरा की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ने ही प्रो. रामगोपाल यादव के जन्मदिन का आयोजन रखा था। बेहतरीन इंतजाम के साथ 21 किलोग्राम का केक तैयार किया गया।

मंच पर प्रो. रामगोपाल, शिवपाल सिंह यादव, पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक गंगापुरा और पूर्व राज्यमंत्री केपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े सात बजे सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पहुंच गए। उसके करीब 25 मिनट बाद प्रोफेसर रामगोपाल यादव होटल में पहुंचे। होटल के मुख्य गेट पर मंत्रोच्चारण के साथ पंडित जी ने प्रोफेसर रामगोपाल का तिलक किया। उसके बाद प्रो. रामगोपाल, शिवपाल सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक गंगापुरा और पूर्व राज्यमंत्री केपी सिंह एक साथ हॉल में पहुंचे। यहां प्रो. रामगोपाल और शिवपाल ने एक साथ केक काटा। दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे को केक खिलाया। शिवपाल ने रामगोपाल को गले लगाकर बधाई दी। करीब 20 मिनट तक दोनों नेताओं ने गुफ्तगू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रोफेसर रामगोपाल को केक खिलाते पूर्व मंत्री रामसेवक गंगापुरा
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया के सवाल पर रामगोपाल ने कहा कि आज के दिन वे कोई जवाब नहीं देंगे। शिवपाल सिंह, बड़े भाई प्रोफेसर रामगोपाल को गेट तक छोड़े गए। इसके बाद प्रो. रामगोपाल शिकोहाबाद में कार्यक्रम के लिए निकल गए। करीब एक घंटा बाद शिवपाल भी शिकोहाबाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघुराज शाक्य, पूर्व विधायक सुखदेवी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पूर्व महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्रो. रामगोपाल की विदाई के बाद मीडिया से मुखातिब हुए शिवपाल सिंह ने कहा कि परिवार में कोई भी विवाद नहीं है। मनमुटाव तो होता रहता है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अपराध बढ़ रहा है। सरकार अंकुश लगाने में नाकाम है। गरीबों के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं चरम पर हैं। इसका विरोध समाजवादी पार्टी करती आई और आगे भी करेगी। उन्होंने गठबंधन पर कहा कि इसका निर्णय सपा का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। वह सिर्फ इतना कहना चाहते हैं कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। ऐसी स्थिति में सभी धर्मनिपेक्ष पार्टियों को एक साथ आकर मुकाबला करना चाहिए। इस पर समाजवादी पार्टी जोर दे रही है।

रामगोपाल को छोड़ने जाते शिवपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मोतियों की माला व सोने की जंजीर से सम्मानित किया
जन्मदिन के अवसर पर पूर्व मंत्री रामसेवक गंगापुरा के बेटे अरविंद यादव उर्फ फेरू ने प्रोफेसर रामगोपाल को मोतियों की माला और सोने की जंजीर पहनाकर सम्मानित किया। प्रोफेसर रामगोपाल ने फेरू की पीठ थपथापते हुए कहा कि पार्टी के लिए तुमने अच्छा काम किया है। आप सभी की मेहनत से समाजवादी पार्टी की लगातार जीत हो रही है। शिवपाल ने भी फेरू की तारीफ की।
कार्यक्रम में नहीं नजर आई सपा की जिला कार्यकारणी
प्रो. रामगोपाल के जन्मदिन के जश्न में सपा की जिला कार्यकारिणी नजर नहीं आई। रामगोपाल और शिवपाल को छोड़कर परिवार के अन्य नेता भी नहीं पहुंचे। उनका कहना है कि शिकोहाबाद में बड़ा कार्यक्रम है, जिसमें जिम्मेदारी मिली थी। उसको निभाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री रामसेवक के निजी आमंत्रण पर प्रोफेसर रामगोपाल व शिवपाल सिंह पहुंचे थे। पार्टी का कार्यक्रम तो शिकोहाबाद में है।