{"_id":"5cca811bbdec2207150676a2","slug":"shani-amavasya-2019-easiest-solution-to-make-shani-dev-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनैश्चरी अमावस्याः शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय, आज भूलकर भी न करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनैश्चरी अमावस्याः शनि देव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय, आज भूलकर भी न करें ये काम
Sat, 04 May 2019 11:33 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
शनि अमावस्या 4 मई को
आज का दिन आपके जीवन में कई बदलाव ला सकता है। कुंडली में शनि से पीड़ित चल रहे लोगों के लिए यह दिन काफी उपयुक्त है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनि देव से कल्याण के लिए स्त्रोत, मंत्र, दान, जप व तप करना चाहिए।
Trending Videos
प्रतीकात्मक फोटो
आचार्य दीपक पांडेय और ज्योतिषी स्वाति सक्सेना का कहना है कि यूं तो हर माह अमावस्या पड़ती है, पर शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने को शनैश्चरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। अमावस्या तिथि पितरों के लिए मानी जाती है। ऐसे में शनि देव के जितने दुष्प्रभाव होते हैं वे इस दिन पूजा पाठ से दूर होते हैं और अच्छा फल भी मिलता है। इस दिन दान पुण्य, पूजा, जप और तप करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में वृश्चिक, मकर और धनु राशि पर शनि का प्रभाव रहेगा। तीनों राशियां साढ़े साती से ग्रसित रहेंगी।
शनि अमावस्या 4 मई को
- भूलकर भी माता-पिता का अपमान न करें
- बहन और भांजी को दान दें
- पूर्वजों का श्राद्ध करें या उन्हें भोजन का भोग लगाएं
- भूलकर भी मांस और मदिरा का प्रयोग न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- काले कपड़े में सवा किलोग्राम काला तिल भर कर दान करें
- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं
- हनुमान चालीसा का अधिक से अधिक दान करें
- शनिवार को बाल न कटवाएं
- पीपल के वृक्ष पर सात प्रकार के अनाज चढ़ाकर जरूरतमंदों में बांट दें
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
इस दिन लोहे की कटोरी में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उसे दान करें। यह उपाय संध्या के समय करना उत्तम होगा या फिर शनि महाराज को तेल से स्नान भी करवा सकते हैं।