फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की जीप के सामने पहुंची स्विफ्ट डिजायर, तलाशी में मिली 74 किलो चांदी

Wed, 30 May 2018 07:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 30 May 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
seventy four kg of silver found in a car in Fatehpur
बरामद चांदी - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुरः जौनपुर से आगरा जा रहे कार सवार दो लोगों से पुलिस ने 30 लाख की चांदी बरामद की है। कार से चार लाख 16 हजार दो सौ रुपये नगद भी मिले हैं। पुलिस 74 किलो चांदी पकड़ने के मामले में आरोपियों को तस्कर होना मानकर जांच कर रही है। वाणिज्य कर टीम छानबीन में जुटी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार सवार खरीद फरोख्त के अभिलेख नहीं दिखा सके हैं। पकड़े गए दोनों लोग आगरा के निवासी हैं। 



 
seventy four kg of silver found in a car in Fatehpur
चांदी संग पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
मलवां थानेदार अनूप सिंह मंगलवार को फोर्स के साथ भोर पहर गश्त से लौट रहे थे। मुगलमार्ग हाईवे बिंदकी रोड कैंची मोड़ के पास जाम लगा था। पुलिस जाम खुलवाने लगी। तभी ओवरटेक करके स्विफ्ट डिजायर, पुलिस की जीप के सामने पहुंच गई। कार चालक के संदिग्ध होने का पुलिस को अहसास हुआ। पुलिस कार के पास पहुंची तो एक सवार बाहर निकला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी में भारी तादाद में चांदी बरामद हुई। 


 
seventy four kg of silver found in a car in Fatehpur
चांदी संग पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
थानेदार ने बताया कि कार चालक सुमित सिकरवार आगरा के अछनेर थाना क्षेत्र के नगला रायदास निवासी है। उसके साथ आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के सौरेई कमला नगर निवासी मनोज कुमार चौधरी है। दोनों ने बताया कि वे आगरा के सराफा कारोबारी ओमप्रकाश के यहां काम करते हैं। वह चांदी के दस्तावेज नहीं दिखा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
seventy four kg of silver found in a car in Fatehpur
फतेहपुर में थाने में चांदी संग पकड़े गए लोग - फोटो : अमर उजाला
चांदी को मालखाने में सील कर रखवा दिया गया है। पुलिस ने चांदी तस्करों को गिरोह का संदेह जताया है। भाव के उतार चढ़ाव को लेकर तस्करी किए जाने का शक है। वाणिज्य कर अधिकारी बबलेश तिवारी ने बताया कि कागजात दिखाने के बात सामने आई है। कागजात नहीं आते तो आगे कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed