फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपको भी हैरान कर देंगे समलैंगिक शादी करने वाली 'सहेलियों के ये 7 वचन'

Sun, 30 Dec 2018 09:03 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Seven vachan of lesbian couple wedding
डेमो
यूपी के हमीरपुर और उन्नाव जिले में लड़कियों के समलैंगिक विवाह की खबरें शनिवार को खूब छाई रहींं। लोगों के बीच ये दोनों शादियां चर्चा का विषय बनीं। सबसे बड़ी बात तो ये रही कि हमीरपुर में आपस में शादी करने वाली सहेलियों की शादी में डीएम को सौंपे गए 7 वचन की कहानी जिसको पता चली वो हैरान रह गया। हमीरपुर जिले के रजिस्ट्रार ऑफिस में दीप शिखा और अभिलाषा के द्वारा किए गए समलैंगिक विवाह में शपथ पत्र देते हुए सात वचनों का भी जिक्र भी किया है।

समलैंगिक विवाह करने वाली लड़कियों के विचार करेंगे हैरान, पढ़ें उन्नाव और हमीरपुर की ये सच्ची कहानी

 

Seven vachan of lesbian couple wedding
डेमो

समलैंगिक विवाह में दोनों ने सात वचनों के बजाए 11 बिंदुओं का शपथ पत्र रजिस्ट्रार के सामने प्रस्तुत किया। इसमें सात वचनों का भी जिक्र है।

1- दोनों मिलजुलकर निजी या सरकारी संस्थान में नौकरी करेंगे और एक दूसरे को कोई एतराज नहीं होगा
2- किसी भी व्यक्ति से शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। बच्चे पैदा करने की इच्छा नहीं रखेंगे और इस संबंध में चिकित्सीय सलाह नहीं लेंगे।

Seven vachan of lesbian couple wedding
डेमो
3- दोनों आपसी सहमति से नाबालिग बच्चा या बच्ची गोद ले सकेंगे
4- अदालत में कोई चाराजोई (एक-दूसरे के खिलाफ फरियाद) नहीं करेंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven vachan of lesbian couple wedding
डेमो
5- बैंक में संयुक्त खाता खोलेंगे, कोई अलग खाता नहीं खोलेगा
 
विज्ञापन
Seven vachan of lesbian couple wedding
डेमो
6- दीपशिखा का अपने माता-पिता, भाई-बहन व पूर्व पति की चल-अचल संपत्ति कोई हक नहीं होगा, न ही जताएगी।
7- अभिलाषा अपने पिता के नाम दर्ज मकान में रहेगी और पिता की मौत के बाद उस पर मालिकाना हक रखेगी। वह माता, पिता, भाई, बहन को मकान से बेदखल नहीं करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed