नगर के निबिया खेड़ा स्थित भद्रेश्वर महादेव, अस्पताल रोड स्थित बारीश्वर महादेव और कुष्मांडा मां परिसर स्थित शिवालय में तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। कर्चुलीपुर गांव में रिंद नदी के ऊपर स्थित अवलेश्वर मंदिर में भी दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगी रहीं।
Kanpur: भद्रेश्वर महादेव से लेकर अवलेश्वर धाम तक भक्तों की कतारें, जलाभिषेक कर मांगी सुख-समृद्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:01 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हर-हर महादेव और बम-बम के जयकारों के बीच भगवान शिव का दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद और पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन