फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ को शनि उदय, आठ राशियों के लिए शुभ फलदायक

Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Saturn rise on nine january, fruitful of eight sign of zodiac
डेमो पिक
शनि ग्रह 9 जनवरी को उदय हो जाएगा। ज्योतिषियों का कहना है कि इसके साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खुल जाएंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शनि ग्रह 15 दिसंबर 2018 तक उदय रहेगा। प्रमुख रूप से चमड़ा, तेल, पेट्रो पदार्थों का व्यापार बढ़ेगा। आठ राशियों के लिए यह शुभ फलदायक रहेगा। 


 
Saturn rise on nine january, fruitful of eight sign of zodiac
डेमो पिक
ज्योतिषाचार्य डा.आदित्य पांडेय ने बताया कि शनि ग्रह जब सूर्य के अत्यधिक निकट यानी 16 डिग्री से कम दूरी पर होता है, तब उसे अस्त माना जाता है। इससे ऊपर की स्थिति में शनि ग्रह का उदय माना जाता है। 4 दिसंबर 2017 से शनि अस्त था। इसका ही प्रभाव है कि शीतलहर बढ़ रही है। व्यापार में भी ठहराव चल रहा है।
 
Saturn rise on nine january, fruitful of eight sign of zodiac
डेमो पिक
अब शनि ग्रह 8 जनवरी 2018 की रात 7:50 बजे पर उदय हो जाएगा, लेकिन इसको नौ जनवरी की सुबह से उदय माना जाएगा। ज्योतिषाचार्य सत्येंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि शनि के उदय होने पर वर्ष भर व्यापार में बढ़ोतरी होगी। शनि को खुश करने के लिए हनुमानजी की उपासना करें। यदि न कर सकें तो प्रत्येक शनिवार को पीपल के पेड़ का स्पर्श कर उसे प्रणाम करें। ऐसा करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn rise on nine january, fruitful of eight sign of zodiac
डेमो पिक
चंद्रमा, राहु और केतु नहीं होते हैं अस्त
कोई भी ग्रह जब सूर्य से 16 डिग्री से कम दूरी पर आता है, तो वह अस्त माना जाता है। सिर्फ चंद्रमा, राहु और केतु तीन ऐसे ग्रह हैं, जो कभी अस्त नहीं होते है। इनके अलावा सभी ग्रह अस्त होते हैं।
 
विज्ञापन
Saturn rise on nine january, fruitful of eight sign of zodiac
डेमो पिक
शनि के उदय होने पर राशियों पर प्रभाव
मेष-शत्रुता में वृद्धि, धन की हानि
वृष-आय में बढ़ोत्तरी, परिवार में खुशहाली
मिथुन-पत्नी को कष्ट, पारिवारिक मनमुटाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed