{"_id":"5ddabf468ebc3e54c979a75b","slug":"sakshi-maharaj-statement-on-maharashtra-politics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज बोले, जनादेश का अपमान कर बेमेल शादी जैसा कदम उठाने जा रही थी शिवसेना, फिर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज बोले, जनादेश का अपमान कर बेमेल शादी जैसा कदम उठाने जा रही थी शिवसेना, फिर कही ये बात
Sun, 24 Nov 2019 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में रातों रात भाजपा के सरकार गठन की कवायद को सांसद साक्षी महाराज गलत नहीं मानते हैं। उनका दावा है कि देवेंद्र फडणवीस सदन में अपना बहुमत साबित कर लेंगे। शिवसेना का दूसरे दलों से मिलकर सरकार बनाना बेमेल शादी करने जैसा था। इसे न तो जनता पसंद कर रही थी न विधायक।
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
एनसीपी के विधायक खुलकर भाजपा के साथ न होने के सवाल पर कहना है कि जहां हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी हैं तो सब मुमकिन है। दोनों ने आगे का सबकुछ सोचकर ही इतना बड़ा कदम उठाया है। कहा कि आने वाले दिनों में कई और नए मोड़ आएंगे।
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव स्थित आवास पर मीडिया से बात करते हुए सांसद ने शिवसेना पर जनादेश के साथ गद्दारी करने आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिवसेना को जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना के मन में न जाने क्यों पाप आया कि उसने भाजपा के बजाय दूसरे दलों से मिलकर सरकार बनाने की योजना बना डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
यानी बेमेल शादी करने लगे। इसबात को महाराष्ट्र की जनता और खुद शिवसेना और एनसीपी के विधायक भी पसंद नहीं कर रही थी। अचानक ऐसी घटना घटी कि शाम को सरकार बन रही थी शिवसेना व कांग्रेस की और सुबह मुख्यमंत्री की शपथ ले ली देवेंद्र फडणवीस ने। यह घटना इसलिए घटी कि जनता के जनादेश का सम्मान हो सके।
विज्ञापन
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
सांसद ने कहा कि शिवसेना ने यह सबसे बड़ी भूल की है। शिव सेना को व्यक्तिगत रूप से भाजपा से ज्यादा कट्टर हिंदूवादी पार्टी मानता था। चालीस साल के राजनीतिक जीवन में शिवसेना के लोगों से जुड़ा रहा। लेकिन उसका यह कदम किसी को रास नहीं आया। इसकी सभी आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करने का प्रश्न ही नहीं उठता क्योंकि सुप्रीम कोर्ट खुद समझदार है। उन्होंने कहा कि जो हुआ है बहुत अच्छा हुआ है।