फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   saifullah encounter postmortem report shocking

आतंकी सैफुल्लाह के माैत का खुला ये राज, जानकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 12 Mar 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
 saifullah encounter postmortem report shocking
लखनऊ एनकाउंटर में मारा गया अातंकि सैफुल्लाह
यूपी एटीएस ने संदिग्ध आतंकी सैफुल्लह को मंगलवार की रात लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके स्थित एक मकान में घेरकर मार गिराया। तकरीबन 11 घंटे तक एनकाउंटर ऑपरेशन चला। आतंकी सैफुल्लाह ने भी कई गोलियां दागी लेकिन वह नाकाम रहा। 
विज्ञापन


 

ऑपरेशन के बाद सैफुल्लाह का शव एक सफेद कपड़े

 saifullah encounter postmortem report shocking
सैफुल्लाह के शव को ले जाते हुए पुलिसकर्मी
आतंकी सरेंडर कर दे,इसके लिए पुलिस ने अपील के साथ टियर गैस और मिर्ची बम का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। पुलिस ने 11 घंटे तक यह ऑपरेशन चलाया। एटीएस टीम की जवाबी कार्रवाई में सैफुल्ला मारा गया। 

ऑपरेशन के बाद उसके शव के एक सफेद कपड़े में रैप कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मी उस वक्त यह जान नहीं पाए कि घटना के बाद सैफुल्ला का शव किस हाल में मिला। बुधवार देर शाम इसका खुलासा हुआ। पोस्टमॉर्टम में पता चला है क‍ि उसके शरीर में 12 गोल‍ियां लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफुल्लाह के पोस्टमार्टम में लेटलतीफी

 saifullah encounter postmortem report shocking
लखनऊ में सैफुल्ला को पकड़ने के लिए एटीएस ने ऐसे चलाया था ऑपरेशन
सैफुल्ला का शव मोर्चरी में बुधवार सुबह 9 बजे लाया गया लेकिन पोस्टमार्टम शाम 5 बजे शुरू किया गया। ऑफ द रिकॉर्ड एक डॉक्टर ने बताया कि पंचनामे में देरी से सैफुल्लाह का पोस्टमार्टम हुआ।  

 
विज्ञापन

...तो ऐसे हुई सैफुल्लाह की मौत

 saifullah encounter postmortem report shocking
एटीएस ऑपरेशन के दौरान की तस्वीर
बताया जाता है क‍ि 3 डॉक्टरों के पैनल ने सैफुल्ला के शव का पोस्टमॉर्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सैफुल्ला के शरीर पर गोलियों के कुल 12 घाव मिले हैं। 4 गोलियां सैफुल्ला की छाती को चीरती हुई पार निकल गई।

 

8 गोलियां गर्दन से नीचे मिली

 saifullah encounter postmortem report shocking
दोपहर में सैफुल्ला के घर को घेरे हुए एटीएस टीम
बाकी की 8 गोलियां गर्दन से नीचे, हाथ-पैर के कई हिस्सों में लगी हुई मिली। उसे जहां गोली लगी वहां की हड्डियां टूटी पाई गई हैॆ। हालांकि, गोली किस वैपन से चलाई गई है, इसका रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं किया गया है। पोस्टमॉर्टम में शरीर में राईगर मार्टिज (अकड़न) का समय 24 घंटे पहले का बताया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सैफुल्लाह की मौत शाम करीब 5 से 10 बजे के बीच हुई होगी। 

 

सैफुल्ला के पास बड़ी तादाद में थे एक्सप्लोसिव्स और कारतूस  

 saifullah encounter postmortem report shocking
सैफुल्लाह के घर के बाहर एटीएस टीम
रात करीब 2:30 बजे उसे मार गिराया। इसके बाद में घर की तलाशी ली गई। उसकी बॉडी एक स्टोर रूम में पाई गई। घायल होने के बाद सैफुल्ला ने अपने आपको स्टोर रूम में कैद कर लिया था।

स्टोर रूम में जाकर सैफुल्ला ने दम तोड़ा

 saifullah encounter postmortem report shocking
कमरे में मृत मिला सैफुल्ला
ऐसा भी माना जा रहा है कि उसने यह कदम छिपने के इरादे से उठाया होगा। साथ ही साथ सैफुल्ला के पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed