{"_id":"5a58dc1d4f1c1bec408b46ef","slug":"sadhus-showed-strange-stunts-in-farrukhabad-mela-ramnagariya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: जब साधुओं ने दिखाए 'अजब-गजब करतब' तो हैरान रह गए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: जब साधुओं ने दिखाए 'अजब-गजब करतब' तो हैरान रह गए दर्शक
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 12 Jan 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
यात्रा के दौरान करतब दिखाते अयोध्यावासी साधु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्संग-प्रवचन के बीच साधु-संतों ने अजब-गजब करतब दिखाकर मेला राम नगरिया में आए श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। यूपी के फर्रुखाबाद में आयोजित विशाल मेले में दूर दराज से आए संतों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा के दौरान अस्त्र-शस्त्रों के साथ साधुओं ने करतब दिखाए। यात्राओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में निशानों के साथ मौजूद साधु-संत।
माघ मेला श्री रामनगरिया में माघी एकादशी पर वैष्णव व दंडी संप्रदाय के संतों ने मेले में शोभा यात्राएं निकालीं। श्री पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़ा से शोभायात्रा निकाली गई। महंत श्री नारायणदास की अगुवाई में निकाली गई शोभायात्रा में महंत पांच बग्घियों पर सवार थे। संतों के दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालु जमा थे।
शोभायात्रा में शामिल दंडी स्वामी।
श्रद्धालुओं ने संतों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान महंत सतीशदास, श्यामकिशोरदास, जगदीशदास, गोपालदास, लक्ष्मणदास, रामदास, बजरंगदास, हरिदास आदि शामिल रहे। यात्रा बाजार मार्ग से होते हुए प्रशासनिक मार्ग पर पहुंची। यहां एसडीएम सदर ने साधुओं को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रा में शामिल संत।
परिक्रमा मार्ग से होते हुए यात्रा का समापन अखाड़े में हुआ। वहीं अखिल भारतीय वैष्णव संप्रदाय व अखिल भारतीय श्री पंच तेरहभाई त्यागी चतुर्थ संप्रदाय के तहत यात्रा का आयोनज किया गया। यात्रा में शामिल साधुओं ने निशान धारण किए। निशानों की पूजा-अर्चना कर यात्रा आगे बढ़ी।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल ठाकुर जी की झांकी।
यात्रा में शामिल अयोध्यावासी संतों ने लाठी, भाला, तलवार, बरछी आदि से करतब दिखाए। इस दौरान महंत बाबा बालकदास, प्रेमदास, देवेंद्रदास, चंद्रमा मुनि, नारायणदास, फलदास निर्मोही, विष्णुदास, वंशीवाले, ज्ञानदास, राजाराम, राघवदास, दयालदास, रामदास आदि मौजूद रहे।