{"_id":"5ca9e9f8bdec221401278991","slug":"rss-leader-indersh-kumar-target-rahul-and-priyanka-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन बनेगा प्रधानमंत्री के सवाल पर भड़का संघ, विपक्ष को दी ऑपरेशन कराने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन बनेगा प्रधानमंत्री के सवाल पर भड़का संघ, विपक्ष को दी ऑपरेशन कराने की नसीहत
Sun, 07 Apr 2019 06:35 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर आरएसएस नेता का बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हरदोई जिले के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित नवसंवत्सर अभिनंदन उत्सव को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय नवसंवत्सर खुशहाली और प्रगति का प्रतीक है। नवसंवत्सर प्रतिपदा ईश्वर प्रदत्त उत्सव है। उन्होंने कहा कि यह दिवस खुश रहने और खुशहाली बांटने का संकल्प दिवस है। इस दौरान उन्होंने राहुल-प्रियंका सहित कई और नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा। इंद्रेश के इन बयानों से सियासी गलियारों में घमासान मचने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रप्रेम हमारी सोच में है और राष्ट्र के विरुद्ध किसी भी प्रकार का षड़यंत्र बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता का श्रेय कांग्रेस लेती है तो देश के विभाजन और उस दौरान हुई असंख्य लोगों की हत्या की दोषी भी कांग्रेस है। कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता नहीं विभाजन दिलाया है।
आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक रूप से भारत विश्व की छठी सबसे बड़ी ताकत बना है तो सैन्य क्षेत्र में चौथी महाशक्ति बनकर उभरा है। उन्होंने देश के सैनिकों को शौर्य का परिचायक बताया। साथ ही कहा कि शौर्य का अपमान करने वाले राष्ट्र के सबसे बड़े अपराधी हैं। उन्होंने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद आरएसएस नेता व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इस देश में विपक्षी दल और कांग्रेस भाईचारा भी स्थापित नहीं कर सके। उनको हर समय संघ परिवार और बीजेपी से नफरत रहती है। इसका कारण यह है कि विपक्षी दलों के मन, बुद्धि और आत्मा में जहर ही जहर भरा है। विपक्षी दल जातिवाद और मजहब की राजनीति करते हैं। देश के करोड़ों लोगों को यहां मोहब्बत मिलती है, लेकिन विपक्षी दलों को सिर्फ नफरत दिखती है।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार
इंद्रेश कुमार ने कहा कि इन लोगों की वैचारिक स्थिति खराब हो चुकी है। इन्हें शुद्धि और ऑपरेशन की जरूरत है। रालोद नेता अजीत सिंह के एक बयान को लेकर किए गए सवाल के जवाब में इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज जितने विपक्षी नेता हैं, उन्हें शायद अपने मां-बाप से बड़ों की इज्जत करने का संस्कार नहीं मिला। जब चाहेंगे तब झूठ बोलेंगे, गाली गलौज करेंगे। अगर संस्कार मिला होता तो क्या राहुल और प्रियंका अपने दादा की समाधि पर नहीं जाते। पर उनको संस्कार नहीं मिला, इसका दोष मोदी पर डाल देना फैशन हो गया है।