{"_id":"5c6117b6bdec22738b6ae92d","slug":"road-accident-in-kanpur-jhansi-highway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर लगने के बाद लगी आग तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर लगने के बाद लगी आग तो मच गया कोहराम
Mon, 11 Feb 2019 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
कानपुर झांसी हाईवे पर सोमवार सुबह दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भिड़ गए। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। टकराने के बाद दो ट्रकों में आग लग गई। आग लगने से हाईवे पर कोहराम मच गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर कुछ घंटों के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
Trending Videos
डेमो
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झांसी से 3 ट्रक मौरंग भरकर कानपुर की ओर आ रहे थे। जब तीनों ट्रक जाखौली मार्ग के पास पहुंचे तभी आगे जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दोनों ट्रक पीछे से एक- दूसरे से जा भिड़े जिससे उनमें आग गई।
डेमो
आग लगने से उसमें सवार पांच लोग चपेट में आ गये। इस घटना को वहां से निकलने वाले राहगीरों ने देखा तो तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची लेकिन तब तक 2 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
जबकि पुलिस ने घायल 3 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया साथ ही मृतक के शवों को बाहर निकलाने का प्रयास किया मगर आग तेज होने के कारण एक की उसमें जलकर मौत हो गई। जबकि पुलिस ने दूसरे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस हादसे के बाद झांसी-कानपुर मार्ग कुछ समय के लिये बाधित हो गया।
विज्ञापन
डेमो
मरने वालों की शिनाख्त में पुलिस जुटी है लेकिन अभी तक किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में मौके पर चालक फिरोज निवासी देवरिया सुलीन उर्फ राजू निवासी सोमई थाना एट मौके पर मौत हो गई। एक ट्रक में ही पूरी तरह जल गया। जबकि तीन लोग घायल हो गये।