{"_id":"63116abefa6266007824410c","slug":"renowned-cartoonist-commits-suicide-by-writing-suicide-note-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्टूनिस्ट ने सुसाइड नोट में लिखा: पत्नी प्रताड़ित करती है...इसलिए जान दे रहा हूं, दोस्तों को लिखा ये मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्टूनिस्ट ने सुसाइड नोट में लिखा: पत्नी प्रताड़ित करती है...इसलिए जान दे रहा हूं, दोस्तों को लिखा ये मैसेज
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:09 AM IST
सार
कानपुर में जानेमाने कार्टूनिस्ट ने फंदा लगाकर जान दे दी। उनके पास से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। दोस्तों को अलविदा का मैसेज लिखा था।
विज्ञापन
1 of 5
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर के किदवईनगर के जूही लाल कॉलोनी निवासी कार्टूनिस्ट आनंद कुमार (65) ने फांसी लगाकर जान दे दी। गुरुवार को उनका शव पंखे के कुंडे में नायलॉन की रस्सी के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने बिना तलाशी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान उनके अंडर गार्मेंट में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आनंद कुमार शहर के जाने माने कार्टूनिस्ट थे। वह पत्नी श्यामा व बेटा राहुल के साथ जूही लाल कॉलोनी में रहते थे, जबकि उनकी पहली पत्नी का बेटा यशूपाल अपनी पत्नी वंदना और दो बच्चों संग जरौली में रहता है। यशूपाल ने बताया कि उनके पिता पिछले कई सालों से सौतेली मां की प्रताड़ना के चलते डिप्रेशन में रहते थे।
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
घर की आर्थिक स्थिति भी सही नहीं थी। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी ने उनके पिता द्वारा सुसाइड किए जाने की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे तो उनके पिता शव फंदे से लटक रहा था।
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यशूपाल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए किदवईनगर पुलिस से जांच की मांग की है। बेटे यशूपाल ने बताया कि पिता ने सुबह 3:26 बजे अपने सभी परिचितों को कार्टूनिस्ट आनंद अलविदा का मैसेज भेज फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार दोपहर डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए जब आनंद के कपड़े उतरवाए तो उनके अंडर गार्मेंट से चार पन्ने मिले। इसमें तीन कार्टून और एक सुसाइड नोट था। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी श्यामा बेटे से शराब की बिकवाती है। उन्हें भी शराब पीने का दबाव बनाती है।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
उसके आए दिन की प्रताड़ना, बात-बात पर ताने मारने से क्षुब्ध होकर वह अपनी जान दे रहे हैं। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।