{"_id":"60d202252f507156c833f441","slug":"religious-conversion-aditya-who-became-abdul-circumcised-in-two-thousand-ats-shocking-revelations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल का दो हजार देकर खतना, एटीएस ने किए चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल का दो हजार देकर खतना, एटीएस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Wed, 23 Jun 2021 05:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 23 Jun 2021 05:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला: आदित्य उर्फ अब्दुल से बात करती साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मो. उमर गौतम और उसके साथियों ने आदित्य उर्फ अब्दुल को कट्टर बना दिया है। गिरोह आदित्य को दो हजार रुपये देकर खतना भी करवा चुका है। आदित्य अब इस्लाम की ही बातें करता है। इसके लिए कुछ भी कर गुजरने का दावा कर रहा है। अभी भी केरल जाने की जिद पर अड़ा है। दरअसल, मंगलवार को एटीएस की लखनऊ, नोएडा और कानपुर यूनिट के अफसरों ने सांकेतिक भाषा की एक्सपर्ट के साथ आदित्य के घर पहुंचकर कई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उसने अपने इरादे जाहिर किए। यह भी पता चला कि धर्मांतरण के तार नेशनल डेफ एसोसिएशन दिल्ली से जुड़े हुए हैं। आदित्य को वहां ले जाया गया था। नौकरी, पैसे और शादी का लालच दिया गया था। आदित्य ने एटीएस को अलीगढ़ निवासी एक मूक बधिर छात्र की फोटो दी।
साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट ने की अब्दुल से बात
- फोटो : amar ujala
बताया कि अब इसका धर्मांतरण होना है। एटीएस इस छात्र को बचाने में जुट गई है। आशंका है कि किसी आतंकी संगठन से भी उमर के तार जुड़े हो सकते हैं। एटीएस, मिलेट्री इंटेलीजेंस ने इस संबंध में तफ्तीश शुरू कर दी है। एटीएस की टीम मंगलवार दोपहर पी ब्लॉक काकादेव में आदित्य के घर पहुंची। यहां पर एक सांकेतिक भाषा एक्सपर्ट भी मौजूद थीं।
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : amar ujala
एटीएस ने एक्सपर्ट की मदद से तीन घंटे तक आदित्य से पूछताछ की। आदित्य ने बताया कि ज्योति बधिर स्कूल में शिक्षित करने आए एक शिक्षक ने उसको इस्लाम अपनाने के लिए सबसे पहले प्रेरित किया। इसके बाद चमनगंज निवासी मो. वासिफ से संपर्क कराया। मैसेंजर और टेलीग्राम पर वासिफ उसे मोहम्मद उमर के वीडियो भेजकर उसका माइंड वॉश करता रहा। आखिर में उसका संपर्क सीधे उमर से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण का मामला
- फोटो : amar ujala
14 जनवरी को अब्दुल कादिर बना आदित्य
धर्मांतरण सर्टिफिकेट के मुताबिक 14 जनवरी 2021 को आदित्य इस्लाम अपनाकर अब्दुल कादिर बना। तकरीबन 10 महीने तक उसको मोटिवेट किया गया। तब जाकर उसने इस्लाम धर्म अपनाया। उसने बताया कि जब वह घर से भागकर गया था तो दिल्ली में उमर गौतम और जहांगीर ने ही उसको रखा था। एक नौकरी भी दिलाई थी। नौकरी क्या थी इस बारे में स्पष्ट नहीं बताया।

तमाम वीडियो मिले, किताबें भी जब्त कीं
एटीएस की टीम ने आदित्य से पूछताछ कर कई साक्ष्य जुटाए। इंस्टाग्राम पर उमर के तमाम वीडियो मिले। इसमें वह धर्म परिवर्तन के लिए लोगों को प्रेरित करते सुनाई व दिखाई दे रहा है। कुछ वीडियो आदित्य के भी मिले। वह सांकेतिक भाषा में कुछ बातें समझाने का प्रयास कर रहा है। इस्लाम से संबंधित तमाम किताबें भी आदित्य के पास से मिली हैं। ये किताबें उसको उमर ने उपलब्ध कराई थीं। लोगों में ये किताबें बांटी जाती थीं। एटीएस ने इन किताबों और आदित्य के मोबाइल को सीज कर दिया है।