फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आग का गोला बनकर आया सोमवार का सूरज, बांदा में टूटा 17 साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंच 49.5 डिग्री

Tue, 11 Jun 2019 08:58 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 11 Jun 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
Record broken 17 years in Banda temperature 49.5 degrees
मौसम से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड के बांदा जिले के तापमान ने सोमवार को 17 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यहां का पारा 49.5 डिग्री पर पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां रात के न्यूनतम 33 डिग्री के पारे ने भी बुंदेलों की नींद हराम कर दी। बांदा के बाद महोबा में भी बदन झुलसाने वाली भीषण गर्मी से लोग दिनभर छांव तलाशते रहे। यहां का अधिकतम पारा 48 डिग्री पहुंच गया। चित्रकूट में भी 46 डिग्री के पारे संग दिनभर गर्म हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे।

Record broken 17 years in Banda temperature 49.5 degrees
मुंह में दुपट्टा बांधकर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में भी 47 डिग्री के पारे के साथ दिनभर आग बरसती रही। जालौन में भी पारा 47.4 डिग्री पहुंचने से लोग घरों में दुबके रहे। बुंदेलखंड में करीब आठ दिन पूर्व आई आंधी-पानी का असर अब पूरी तरह से रंग उतर चुका है। इसके साथ ही सूरज ने भी आंख तरेरनी शुरू कर दिया। सोमवार को चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय बांदा के पारे ने 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 49.5 डिग्री जा पहुंचा।
Record broken 17 years in Banda temperature 49.5 degrees
मुंह में दुपट्टा बांधकर निकलतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
औपचारिक रूप से मानसूनी मौसम शुरू होने में पांच दिन शेष हैं। यहां 15 जून से वर्षा ऋतु मानी जाती है। मौसम विभाग का कहना है कि केरल के रास्ते से मानसून देश में दाखिल हो चुका है। एक पखवारे के आसपास यह बुंदेलखंड तक आ सकता है, पर इससे पहले सूरज की तपिश का तांडव लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Record broken 17 years in Banda temperature 49.5 degrees
मौसम से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
रविवार को पारा 49 डिग्री हो गया और सोमवार को पारे ने और छलांग लगाते हुए 49.5 का पैमाना पार कर दिया, जो 50 डिग्री के नजदीक पहुंचने को है। इसके पहले 10 जून 2002 को साढ़े 49 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया था। दिन में लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। हर धर्म, मजहब के लोग जल्द बारिश के लिए दुआएं कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Record broken 17 years in Banda temperature 49.5 degrees
मौसम से बेहाल हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले एक दशक के अंदर 10 जून को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान नहीं पहुंचा था। झुलसा देने वाली तेज धूप ने आम आदमी को घरों में कैद कर दिया है। सुबह 8 बजे से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं, जो रात में 9 बजे तक चलती है। सोमवार को चित्रकूट का अधिकतम पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया। लू के थपेड़ों से राहगीरों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed