फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नाव रेप कांड: रेप पीड़िता के चाचा ने क्याें कहा 'डाॅक्टराें से है खतरा'

Tue, 17 Apr 2018 08:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 17 Apr 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
rape victim refuses to testify
रेप पीड़िता का परिवार
उन्नाव रेप कांड में किशाेरी के चाचा ने डाॅक्टराें काे भी हत्यारा घाेषित कर दिया है। इसी वजह से किशाेरी का परीक्षण करने पहुंची डाॅक्टराें की एक टीम काे यह कह के वापस कर दिया गया कि जिले के डाॅक्टराें से किशाेरी अाैैर उसके परिवार की जान काे खतरा है। 


 

 

rape victim refuses to testify
रेप पीड़िता
किशोरी व उसके परिजनों काे होटल से हटाकर अब डाक बंगले में ठहराया गया है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रशासन रोज डाक्टरों की टीम गठित करता है। चार दिनों से डाक्टर किशोरी व उसके परिजनों का नियमित रूप स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे हैं। सोमवार को सीएमएस के निर्देश पर डा. आरके रमन, फार्मासिस्ट दिनेश डाक बंगला पहुंचे।

 

 

rape victim refuses to testify
रेप पीड़िता

यहां किशोरी के परिजनों ने डा. आरके रमन से स्वास्थ्य परीक्षण कराने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि यहां के डाक्टरों से उन्हें खतरा है। किशोरी के चाचा ने आोप लगाया कि उसके भाई के साथ डाक्टरों ने खेल कर दिया था। ऐसे में उनके साथ भी डाक्टर कुछ भी कर सकते हैं।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
rape victim refuses to testify
रेप पीड़िता

परिजनों ने साफ लहजे में परीक्षण कराने से इंकार करते हुए अपनी बात कागज पर लिखकर डाक्टरों को भी थमा दी थी। इस बीच डा. आरके रमन ने सीएमओ डा. एसपी चौधरी व सीएमएस डा. डीके द्विवेदी को मामले की सूचना दी। सीएमओ ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। हालांकि उनके न मानने पर डाक्टर बिना स्वास्थ्य परीक्षण के ही लौट गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed