फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

62 हजार में करिए श्रीलंका की 'रामायण यात्रा'

Sat, 03 Feb 2018 04:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Ramayana travels to Sri Lanka in 62 thousand
डेमो पिक
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने मार्च में श्रीलंका के लिए रामायण यात्रा का टूर पैकेज शुरू किया है। इसमें छह दिन और पांच रातों में श्रीलंका के सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। जो रामायण में प्रमुख स्थान माने गए हैं।
Ramayana travels to Sri Lanka in 62 thousand
डेमो पिक
हवाई यात्रा नई दिल्ली से कोलंबो के बीच होगी। 12 मार्च से 17 मार्च तक यात्रा की जाएगी। अगर टूर पैकेज में दो लोग हैं और होटल के एक ही कमरे में रुकते हैं तो प्रति व्यक्ति 48,850 रुपये देने होंगे। तीन व्यक्तियों के एक साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति पैकज 47590 रुपये होगा। अकेले कमरे पर रुकने पर प्रति व्यक्ति 62450 रुपये देने होंगे।
 
Ramayana travels to Sri Lanka in 62 thousand
डेमो पिक
आईआरसीटीसी की तरफ से रहने, खाने और घूमने की व्यवस्था होगी। इसमें कोलंबो में मुनेश्वरम मंदिर, मनावरी मंदिर, पिन्नवाला शो, पंचभुग, अंजनेयर, हनुमान मंदिर, केलनिया विभीषण मंदिर, कैंडी स्पाइस गार्डेन, रंबोडा वाटर फाल, हनुमान मंदिर, टी गार्डेन, न्यूआरा एलिया में गायत्री पदम, सीता अम्मा मंदिर, अशोक वाटिका, ग्रेगरी लेक, दिवरुम्पोला मंदिर (सीता अग्नि परीक्षा स्थल) के साथ कोलंबो, कैंडी और न्यूआरा ऐलिया में स्थानीय भ्रमण भी कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayana travels to Sri Lanka in 62 thousand
डेमो पिक
वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग के अलावा लखनऊ में गोमती नगर में पर्याटन भवन में सीधे जाकर भी बुकिंग कराई जा सकती है। कानपुर के लोग मोबाइल नंबर 9794844569,9794844559 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। यात्रा के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed