फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

असामाजिक तत्व कर रहे सोशल मीडिया का दुरुपयोग, ऐसी पोस्ट शेयर करने से बचें

Sat, 03 Feb 2018 04:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Feb 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Misuse of social media by anti socializing avoid sharing such a post.
सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर न करें
अमर उजाला फाउंडेशन के की ओर से शुक्रवार को हरदोई में पुलिस की पाठशाला लगाई गई। इस दौरान सीओ शाहाबाद रविंद्र सिंह ने साइबर क्राइम के विषय में जानकारी दी। कहा कि सोशल मीडिया विचारों के आदान-प्रदान के लिए बेहतर है लेकिन असामाजिक तत्व इसका दुरुपयोग करते हैं। इसका प्रयोग करते समय छात्र-छात्राओं को सावधानी बरतनी चाहिए। 

 
Misuse of social media by anti socializing avoid sharing such a post.
पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ रविंद्र सिंह।
कार्यक्रम में सीओ रविंद्र सिंह ने कहा कि कुछ ठग फोन कर बैंक का खाता संख्या और एटीएम कोड पूछ लेते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी बैंक खाताधारक को फोन नहीं करती है। किसी का पासवर्ड जानकर उसके सोशल मीडिया एकाउंट या बैंक एकाउंट का संचालन करना अपराध है।
 
Misuse of social media by anti socializing avoid sharing such a post.
पुलिस की पाठशाला में मौजूद विद्यार्थी।
सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर असामाजिक तत्व अफवाह फैलाकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नसीहत दी कि इस तरह की पोस्ट को न तो कभी शेयर करें और न ही लाइक या कमेंट करें। इस दौरान सीओ ने डायल 100 और वूमेन पावर लाइन के बारे में विद्यार्थियों से जानकारी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Misuse of social media by anti socializing avoid sharing such a post.
सीओ ने छात्र-छात्राओं को दी सलाह
सर्वश्रेष्ठ वक्तव्य देने वाले छात्र अक्षत और छात्रा इशिका को सीओ रविंद्र सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुरक्षित यातायात पर भी सीओ ने जानकारी दी। आयोजन के दौरान प्रबंधक डा. सोम शेखर दीक्षित, प्रधानाचार्य एमएच नकवी, प्रदीप कुमार, राजीव त्रिपाठी, अजय सिंह, डा. रश्मि देवी, मानसी वैश्य, अपूर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed